Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत- गड़कोट में DM ने लगाई रात्रि चौपाल , प्रत्येक ग्रामीण की समस्याएं सुनी ,साथ भोजन भी किया
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत- गड़कोट में DM ने लगाई रात्रि चौपाल , प्रत्येक ग्रामीण की समस्याएं सुनी ,साथ भोजन भी किया

Mohan Chandra Joshi November 29, 2022
ख़बर शेयर करें -

Champawat News: जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने सोमवार को विकास खण्ड चम्पावत के ग्राम पंचायत गड़कोट के प्राथमिक विद्यालय डाबरी में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर रात्रि में भोजन भी किया। सरकार जनता द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने पहल करते हुए सोमवार शाम को गड़कोट ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय डाबरी में रात्रि चौपाल लगाई। करीब तीन घंटे चली चौपाल में जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्रामीण की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं के जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। रात्रि चौपाल से ग्रामीण गदगद हैं। उन्हें उम्मीद है कि जिलाधिकारी के आने से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान और निस्तारण होगा।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि समस्याओं के निदान के लिए हमें स्वयं आगे आकर पहल करनी होगी।शासन प्रशासन से उनकी पूर्ण मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की अहम भूमिका है,महिलाएं ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की धुरी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन महत्वपूर्ण हैं अधिक से अधिक लोग पशुपालन से जुड़ें। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में स्वरोजगार को बढ़ाए जाने हेतु हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी। ग्रामीण सरकार की स्वरोजगार परख योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।


जानकारी दें कि, ग्रामीण स्तर पर जनता की समस्याओं के निदान के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारियों को गांवों में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनने के निर्देश दिए थे । सीएम के निर्देश पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने चौपाल लगाने की पहल की। जिलाधिकारी ने सोमवार देर शाम गड़कोट ग्राम के प्राथमिक विद्यालय डाबरी में रात्रि चौपाल लगाई। ग्राम प्रधान प्रकाश चंद,व्योबृद्ध जगन्नाथ गड़कोटी व अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत का स्वागत करते हुए गांव की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया इसके साथ ही एक-एक कर ग्रामीणों ने स्वयं एवं गांव की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने गांव में जंगली जानवरों के आतंक से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए तारबाड़, गौशाला,पेयजल, सुरक्षा दीवार बनाने, प्रधानमंत्री आवास, आर्थिक सहायता, अंत्योदय कार्ड, सडक़, शौचालय बनाने व कई निर्माण कार्यों के भुगतान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम से जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से उपचार न किए जाने की भी शिकायत की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

मामलों की सुनवाई करते जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा। पेयजल की समस्या पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 47.77 लाख रुपये से पेयजल के कार्य किए ल जा रहा हैं। जिलाधिकारी ने जल्द पेयजल लाइन बिछाते हुए पेयजल आपूर्ति के आदेश विभाग को दिए ताकि ग्रामीणों की पानी समस्या समाप्त हो सके। जिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी को गांव में जिन व्यक्तियों को गौशाला की आवश्यकता है तथा सुरक्षा दिवार निर्माण व आर्थिक सहायता की जिन व्यक्तियों को आवश्यकता है उनकी सूची जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके। चौपाल में कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सम्मुख आवास न होने के कारण वह दूसरों के घरों में और गौशालाओं में रहकर जीवन यापन कर रहे हैं संबंधित मामला रखा गया। पूर्व प्रधान उमेश खर्कवाल ने दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एनसीडीसी योजना के तहत अच्छी नस्ल की गाय दिलाने व दूध का उचित मूल्य दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एनसीडीसी योजना के तहत बाहरी प्रदेश से आने वाली गायों की जल्द मृत्यु हो जाती है। जिससे काश्तकार को काफी नुकसान होता है। गायों को बाहरी प्रदेशों से मंगाने से बढिय़ा प्रदेश के अन्य जिलों से अच्छी नस्ल की गाय मंगाई जाय। ग्रामीणों ने क्षेत्र में चकबंदी कराने की मांग की। चौपाल में उमेश जोशी, लक्ष्मी दत्त, जगन्नाथ गडक़ोटी, दुर्गा देवी, तुलसी देवी, रविश जोशी, हेमा देवी, ललित मोहन, नारायण दत्त, रजनी, राधे बल्लभ, प्रदीप कुमार, निर्मला, ममता, लक्ष्मी वाटर फाल के नाम से जान रहे हैं। इसका नाम बदलकर बड़पास वाटर फाल करा जाय। इस पर डीएम ने कहा कि वाटर फाल के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा ने घोषणा की गई है। इसकी डीपीआर बनाकर भेजी गई है। वहीं ग्रामीणों ने सप्तेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ मैदान के विस्तारीकरण करने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर जन्माष्टमी पर वृहद मेला लगेगा। ग्रामीणों ने मौनपालन संबंधित प्रशिक्षण भी कराने की मांग की। जिससे उनकी आजीविका में सुधार हो सके। चौपाल में महिलाओं ने गांव में शराब की अवैध बिक्री होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी एवं पुलिस विभाग की ओर से तत्काल छापेमारी की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर अपने प्रति होने वाले हिंसा का डटकर सामना करें और 112 नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत करें। अगर आप लोग शिकायत करेंगे तभी इस समस्या का जल्द निस्तारण हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने महिला हिंसा को रोकने के लिए सभी से आगे आने की अपील की।चौपाल में जिलाधिकारी के सम्मुख लगभग 35 लोगों द्वारा अपनी एवं गांव से संबंधित समस्याऐं रखी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत,ग्राम प्रधान प्रकाश चन्द्र जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, डीपीआरओ रामपाल सिंह, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, मत्सय निरीक्षक संजीव कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डा. कोमल सिंह, बीडीओ कविंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे। रात्रि विश्राम जिलाधिकारी, सीडीओएवं अन्य के द्वारा प्राथमिक विद्यालय डाबरी में ही किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर चंपावत देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
  • उत्तराखंड
  • चमोली

बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई के निर्देश देते हुए Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

  • हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

  • बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

  • बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,540)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,269)
  • नैनीताल (6,543)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण