Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – उर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – उर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi January 4, 2024
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जाएं। राज्य में निवेश में तेजी से वृद्धि होगी, इसको ध्यान में रखते हुए गतिमान परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। यह प्रयास किये जाएं कि परियोजनाओं को पूर्ण करने की जो समयावधि है, उस समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएं। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, तो समस्याएं बताई जाएं, उनका उचित समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा से संबंधित जिन प्रस्तावों पर केन्द्र सरकार के स्तर से आवश्यक कार्यवाही होनी है, उनका विस्तृत प्रस्ताव बनाया जाय।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि हाइड्रो और सोलर ऊर्जा में उत्पादन को तेजी से बढ़ाया जाए। यू.जे.वी.एन.एल की अतिरिक्त भूमि पर पर्यटन आधारित गतिविधियों और सोलर के लिए प्राथमिकता के आधार पर उपयोग किया जाए। इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के लिए जिन परियोजनाओं के लिए करार किये गये हैं, उनकी ग्राउंडिग जल्द की जाए। लखवाड़ और किशाऊ बहुउदद्शीय परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये डिजिटल भुगतान को तेजी से बढ़ावा दिया जाय। राजस्व वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने पिटकुल से विद्युत पारेषण तंत्र की मजबूती की दिशा में ध्यान देने को कहा। अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में हाइड्रो और सोलर ऊर्जा उत्पादन 7513 मिलियन यूनिट है, जिसे 2031 तक 18740 मिलियन यूनिट तक करने का लक्ष्य रखा गया है। 17 मे.वा. कीकुल 03 सौर ऊर्जा परियोजनाएं 2024 से शुरू होंगी। 29.25 मे.वा. की कुल 06 परियोजनाएं अक्टूबर 2025 तक शुरू होंगी। 2026 तक 5.5 मे.वा की नादेही, 18 मे.वा. की कर्मी कपकोट और 11.5 मे.वा. की बागेश्वर के पास शामा गांव सौर ऊर्जा परियोजना को 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक 21520 करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउडिंग हो चुकी है। जिसमें 6780 करोड़ रूपये की जल विद्युत परियोजनाएं, 14670 रूपये करोड़ की पंप स्टोरेज परियोजनाएं और 70 करोड़ रूपये की सौर आधारित परियोजनाएं शामिल हैं। जबकि इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के लिए हुए करारों पर 54977 करोड़ रूपये की जल विद्युत, पंप स्टोरेज, सौर आधारित एवं अन्य परियोजनाओं की ग्राउडिंग की कार्यवाही गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

इस अवसर पर तिलोथ विद्युत गृह (मनेरी भाली प्रथम चरण) के आर.एम.यू के बारे में भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। यू.जे.वी.एन.एल द्वारा नवाचार के रूप में हाइड्रो काइनेटिक टरबाइन के लिए आई.आई.टी रूड़की के साथ अनुसंधान और विकास कार्य किया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के लिए प्रथम चरण में पथरी मोहम्मदपुर में एक मेगावाट क्षमता का प्लांट स्थापित किया जा रहा है। ‘‘जीरो इन्वेस्टमेंट/ एक्सपेंस मॉडल’’ के आधार पर 01 जनवरी 2026 के बाद ऊर्जीकृत परियोजनाओं को ग्लोबल कार्बन काउंसिल के ग्रीनहाउस मिटिगेशन प्रोग्राम में पंजीकृत कर ‘ कार्बन क्रेडिट ’ जारी करा कर विक्रय करने की प्रक्रिया गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एमडी यू.जे.वी.एन.एल संदीप सिंघल, एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार, एमडी पिटकुल पी.सी.ध्यानी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - उर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने दिए यह अहम निर्देश मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लालकुआं के मोतीनगर में NH-109 पर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और एंबुलेंस Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
उधम सिंह नगर में युवती की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
जन्मस्थली खूंट में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं के मोतीनगर में NH-109 पर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और एंबुलेंस Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

  • उधम सिंह नगर में युवती की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

  • ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

  • Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,469)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,224)
  • नैनीताल (6,529)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,198)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (522)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,377)
  • हरिद्वार (936)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी