Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देश की प्रगति में आईआईटी रुड़की का महत्वपूर्ण योगदान : राज्यपाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देश की प्रगति में आईआईटी रुड़की का महत्वपूर्ण योगदान : राज्यपाल

Mohan Chandra Joshi May 29, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने रविवार को आईआईटी रुड़की के एलुमनाई एसोसिएशन के देहरादून चैप्टर की ओर से आयोजित आईआईटी रुड़की के 175वें वर्ष के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित शोध अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की दृष्टि से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में उभरती शक्ति और उसकी उपयोगिता पर केंद्रित अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आईआईटी रुड़की उत्तराखण्ड और देश का गौरव है। देश की प्रगति में आईआईटी रुड़की का महत्वपूर्ण योगदान है। इस संस्थान ने देश को 43,500 से भी अधिक बौद्धिक प्रतिभाएं तैयार कर देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है।

राज्यपाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इनोवेशन राष्ट्र की शक्ति को बढ़ाते हैं। साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, गणित जैसे विषयों में निपुणता से हम देश में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उत्तराखण्ड राज्य के लिए पलायन को रोकने, प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग करने और पहाड़ में रहने वाले लोगों की आजीविका को बढाने के लिए इनका उपयोग करना होगा। प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग, जैविक कृषि का विकास, महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के संरक्षण के लिए हमारी तकनीकी और प्रौद्योगिकी का उपयोग हो।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी


उन्होंने कहा की उत्तराखंड की दैवीय और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा और विकास में तकनीकी और प्रौद्योगिकी का प्रयोग करना होगा। संचार, विनिर्माण, पर्यावरण संरक्षण, भौतिक संसाधनों के विकास में भी प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक उपयोग करना होगा जिससे यहां के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की चार धाम यात्रा के साथ-साथ अनेक पवित्र दिव्य देवस्थानों और पर्यटन स्थानों तक सरल और सुगम कनेक्टिविटी बनानी होगी। प्रदेश की देवीय और आध्यात्मिक रीति-रिवाजों के साथ आध्यात्मिक पर्यटन के विकास में तकनीकी का उपयोग करते हुए उत्तराखण्ड की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार से आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों ने ऊपरी गंगा नहर का निर्माण कर मैदानी क्षेत्रों को हरा-भरा और समृद्ध बनाया, उसी प्रकार पहाड़ों में भी नयी प्रौद्यौगिकी के उपयोग से दुर्गम स्थानों को सुगम बनाते हुए देवस्थानों, पर्यटन स्थानों को विकसित करना होगा। उन्होने कहा कि आईआईटी रुड़की अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। शानदार इतिहास, एक गौरवशाली अतीत और एक उज्ज्वल भविष्य के साथ आईआईटी रुड़की ने अपने संकाय और छात्रों के बीच अनुसंधान और कौशल विकास की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: रवाईखाल में सड़क बहाली युद्धस्तर पर, DM ने किया स्थलीय निरीक्षण

राज्यपाल ने आईआईटी रुड़की की ओर से महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिये जाने की दृष्टि से किये गये कार्यों की प्रसंशा की और कहा कि महिलाएं वास्तव में देश की भावी नेता हैं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आईआईटी रुड़की की पहल सराहनीय है। आईआईटी रुड़की के कई पूर्व छात्रों ने देश का नाम रोशन किया है और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों सहित केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कई शीर्ष-स्तरीय पदों पर कार्य किया है । उन्होने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा के लिए किये गये कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर एलमुनाई एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) विशंभर सिंह, आईआईटी रुड़की के वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्रो. हर्ष सिंघवाल, ओएनजीसी विदेश के डायरेक्टर इंजीनियर आलोक कुमार गुप्ता, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष जैन, अजय मित्तल, डीएस पंवार सहित आईआईटी रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व छात्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि

इस अवसर पर राज्यपाल ने आईआईटी रुड़की एलुमनाई एसोसिएशन देहरादून चैप्टर की वेबसाइट का भी उद्घाटन किया यह वेबसाइट एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों के प्रसार तथा लोगों की सहायता के लिए कार्य करेगी। राज्यपाल ने वेबसाइट के शुभारम्भ अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सभी सदस्यों को बधाई दी।

उन्होंने आईआईटी रुड़की एवं एलमुनाई एसोसिएशन देहरादून चैप्टर की पत्रिका का भी विमोचन किया। पत्रिका में एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों को प्रचारित-प्रसारित किया गया है तथा उनके कार्यों का भी वर्णन किया है। राज्यपाल ने पत्रिका के प्रकाशन पर सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

राज्यपाल ने दि इंस्टीट्यूशन आफ इंजिनियर्स (इंडिया) उत्तराखंड स्टेट सेंटर, देहरादून सड़क निर्माण गुणवत्ता प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें प्रयोगशाला के उद्घाटन अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रयोगशाला उत्तराखंड में गुणवत्तापूर्ण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर इंजीनियर धर्मचंद चेयरमैन आई.ई.आई. देहरादून, डॉ प्रशांत अग्रवाल निदेशक प्रयोगशाला, इंजीनियर सतीश चंद्र चौहान मानद सचिव, इंजीनियर रणवीर सिंह चौहान पूर्व चेयरमैन, इंजीनियर नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देश की प्रगति में आईआईटी रुड़की का महत्वपूर्ण योगदान : राज्यपाल देश की प्रगति में आईआईटी रुड़की का महत्वपूर्ण योगदान है: राज्यपाल मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

Related Stories

देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों की समीक्षा बैठक Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
चंपावत में स्कूटी हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
देहरादून पुलिस महकमे में 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों की समीक्षा बैठक Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • चंपावत में स्कूटी हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

  • सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (637)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,447)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,215)
  • नैनीताल (6,520)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (982)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,196)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून