हल्द्वानी – लीसा फैक्ट्री में भीषण आग, पुलिस – प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर Video
आग बुझाने में जुटी टीम
अग्निकांड में लाखों का माल हुआ खाक
Haldwani News: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास लीसा फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, पास में गैस गोदाम भी है जहां आग लगने का खतरा भी बन गया, सूचना मिलने पर तत्काल एसपी क्राइम हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार समेत ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई जहां पर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल किसी किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फैक्ट्री में रखा काफी सारा लीसा जल गया है,आखिर इतनी भीषण आग किन कारणों से लगी इसका पता लगाया जा रहा है।
एसडीएम हल्द्वानी परतोष वर्मा ने बताया आग काफी भीषण है जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है आसपास कोतवाली पुलिस और ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस की टीम भी मौजूद है जो आग बुझाने में फायर बिग्रेड का सहयोग कर रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


