Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार – ब्रह्मलीन संत देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार – ब्रह्मलीन संत देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi September 9, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haridwar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री जयराम आश्रम भीमगौड़ा में ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज की 19वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पांच लाख 11 हजार रूपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मलीन पूज्यपाद् गुरुदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि वे हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज व देश के लिये अर्पित कर दिया तथा उनके जीवन का एक मात्र सिद्धान्त परोपकार एवं जीवन शैली स्नेह और आत्मीयता थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत केवल कार्य से ही नहीं, अपितु अपने आचरण से भी समाज को शिक्षा और दृष्टि प्रदान करते हैं तथा सन्तों का तो जीवन ही परोपकार के लिए होता है। सन्तों ने स्वयं दूसरों का दुःख लेकर समाज को सुख प्रदान करने को ही अपना धर्म माना है। उन्होंने कहा कि गुरु श्री जयराम जी महाराज से लेकर गुरुदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी का पूरा जीवन लोक कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान

मुख्यमंत्री ने जयराम आश्रम को जन सेवा एवं समर्पित संस्था बताया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि जिस संस्था के नाम में ही ’’जय’’ और ’’राम’’ जैसे भारतीय सांस्कृति के आधार शब्दों का मेल हो तो उस संस्था के कार्यों की व्याख्या शब्दों में नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि अति सीमित संसाधन होने पर भी जयराम आश्रम ने जनसेवा के क्षेत्र में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।

मुख्यमंत्री ने श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को अपने गुरुदेव के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से सेवा कार्य करने वाला बताते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, गोसेवा, संस्कृत के प्रसार तथा जन सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किये जा रहे हैं, वे समाज के लिए अनुकरणीय हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड का जो मूल स्वरूप है, उसे आगे बढ़ाने के लिये निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश, हरिद्वार में गंगा कारिडोर बनाया जायेगा, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा के घाटों की तर्ज पर यमुना के घाटों को भी विकसित किया जायेगा। कालसी में गुरूवार को यमुना तट पर स्नान घट व हरिपुर घाट का शिलान्यास किया जा चुका है, इससे हरिपुर के विकसित होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में निरन्तर इजाफा हो रहा है, इसको देखते हुये अवस्थापना सुविधाओं का विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ तथा हेमकुण्ड रोपवे पर तेजी से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन का उल्लेख करते हुये कहा कि इसके तहत प्रथम चरण में 16 मन्दिरों को लिया गया है तथा चारधाम यात्रा की भांति मन्दिर माला मिशन के तहत पर्यटन को बढ़ाने का निरन्तर प्रयास चल रहा है, जिससे देश-विदेश के पर्यटक इससे परिचित होने के साथ ही देवभूमि से अच्छा अनुभव लेकर भी जायेंगे तथा इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: RTE एडमिशन में फर्जीवाड़े पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए कड़े जांच के निर्देश

श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम को जूनापीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि, श्री ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज, हरिद्वार नगर विधायक श्री मदन कौशिक ने भी सम्बोधित करते हुये ब्रह्मलीन परमपूज्य गुरूदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज के जीवन तथा समाज व देश हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का संचालन महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी ने किया।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविन्द्र पुरी, श्रीपंचायती निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहन्त ज्ञानदेव, महन्त नारायणदास पटवारी, सचिव जूना अखाड़ा महन्त महेशपुरी, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार श्री संदीप गोयल, रूड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एसडीएम अजय वीर सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार - ब्रह्मलीन संत देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Related Stories

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लेखक शशि रंजन कुमार। अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोरी का आरोपी और बरामद स्कूटी। हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
दिवंगत एसओजी जवान गिरीश भट्ट की फाइल तस्वीर। उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
एसआईआर और डिजिटलाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते उत्तराखंड पुलिस के एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लेखक शशि रंजन कुमार। अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोरी का आरोपी और बरामद स्कूटी। हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • दिवंगत एसओजी जवान गिरीश भट्ट की फाइल तस्वीर। उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

  • एसआईआर और डिजिटलाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,495)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (952)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (633)
  • देहरादून (10,731)
  • नैनीताल (6,316)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,032)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,345)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश