Haridwar: गंगा में डूबते कांवड़ियों के लिए देवदूत बने SDRF जवान , तीन युवकों की ऐसे बचाई जान , Video
SDRF उत्तराखंड द्वारा प्रेमनगर घाट व कांगड़ा घाट पर डूबते तीन कांवड़ियों का सफल रेस्क्यू
Haridwar News- कांवड़ मेला 2025 के दौरान एसडीआरएफ उत्तराखंड द्वारा गंगा घाटों पर तैनात टीमें पूर्ण मुस्तैदी व तत्परता के साथ ड्यूटी में जुटी हुई हैं।
आज एसडीआरएफ टीमों ने दो अलग-अलग घाटों पर डूबते तीन कांवरियों का साहसपूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया।
प्रथम घटना – प्रेम नगर घाट
प्रेम नगर घाट पर गंगा स्नान कर रहा आदर्श (16 वर्ष), पुत्र प्रमोद, निवासी उत्तर प्रदेश अचानक गंगा के तेज बहाव में बह गया। घाट पर तैनात SDRF टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF प्रेम नगर टीम के SI श्री आशीष त्यागी, ASI दीपक मेहता, HC कपिल कुमार, CT सागर कुमार, CT नवीन बिष्ट, CT सुभाष एवं HG अंकित शामिल रहे।
द्वितीय घटना – कांगड़ा घाट
कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम ने दो कांवरियों को डूबने से बचाया।
पहले रिंकू (32 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा तेज बहाव में फंस गया था, वहीं दूसरा युवक लोकेंद्र (23 वर्ष), पुत्र सर्वेश, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश भी गहरे पानी में बहने लगा।
दोनों को SDRF के सतर्क जवानों हेड कॉन्स्टेबल आशिक अली, कांस्टेबल प्रकाश मेहता और नितेश खेतवाल द्वारा बहादुरी से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


