Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'भाषा एआई' पहल के तहत गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से अभियान की शुरुआत हुई। इस पहल के माध्यम से स्थानीय भाषाओं के शब्दों, उच्चारण और बोलने की विविध शैलियों का डिजिटल संग्रह तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में एआई आधारित तकनीक इन भाषाओं को बेहतर ढंग से समझ सके और स्थानीय भाषा में संवाद को बढ़ावा मिले।
Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकभाषाओं के संरक्षण के लिए भाषा एआई पोर्टल लॉन्च किया।

ख़बर शेयर करें -

गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी में आवाजों व शब्दों का संग्रह होगा तैयार, मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से अभियान की शुरुआत

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग (AiSE) फाउंडेशन द्वारा विकसित ‘भाषा एआई’ पहल के अंतर्गत गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी भाषा में रिकॉर्ड की गई वॉइस क्लिप से अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को एआई से जोड़कर उनके संरक्षण, संवर्धन और डिजिटल माध्यमों पर उपयोग को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने एआईएसई फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमारी बोली-भाषाएं हमारी पहचान हैं। अपनी पहचान को बनाए रखने तथा लोककला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य में इसका दायरा और व्यापक होगा। ऐसे में हमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं को भी इस तकनीक के अनुरूप विकसित करना होगा, ताकि हमारी समृद्ध भाषाई विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के दूर-दराज के गांवों और क्षेत्रों में रहने वाला व्यक्ति भी अपनी बोली-भाषा के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सके और अपनी बात आसानी से सरकार तक पहुंचा सके। इसके लिए आवश्यक है कि एआई हमारी स्थानीय भाषाओं को सही ढंग से समझ सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं के शब्दों का व्यापक संग्रह तैयार करने के साथ ही उनके सही उच्चारण और बोलने की शैली को भी एआई से जोड़ना होगा। इससे एआई हमारी बोली-भाषाओं को बेहतर ढंग से समझ सकेगा और लोगों को उनकी स्थानीय भाषा में सटीक जानकारी उपलब्ध करा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में एक ही शब्द का उच्चारण अलग-अलग ढंग से किया जाता है। पोर्टल के माध्यम से जानकारी अपलोड करने से एआई को स्थानीय भाषाओं के शब्दों, उच्चारण और बोलने की विविध शैलियों को समझने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल हमारी लोकभाषाओं के संरक्षण के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को अपनी लोककला, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस कार्य से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

इस अवसर पर पद्मश्री लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने कहा कि हमारी लोकभाषाओं में लोकजीवन, लोकगीत, जागर और सांस्कृतिक परंपराओं की समृद्ध विरासत समाहित है। जागर अकादमी इस पहल में स्थानीय भाषाओं के सही उच्चारण और उनकी मौलिकता को बनाए रखने में सहयोग करेगी।

एआईएसई फाउंडेशन के संस्थापक सचिदानंद सेमवाल ने बताया कि ‘भाषा एआई’ पहल के माध्यम से गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के शब्दों एवं आवाजों का संग्रह तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में एआई आधारित तकनीक को इन लोकभाषाओं में संवाद करने में सक्षम बनाना है।

इस अवसर पर शक्ति प्रसाद भट्ट, गजेंद्र नौटियाल, अनिरुद्ध रैथवान, निधि सेमवाल, अनिल गोदियाल, डॉ. जे.के. पांडे एवं देव रतूड़ी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #GarhwaliLanguage #KumaoniLanguage #LanguageAI #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार और पुरानी एंबुलेंस बदलने को लेकर बैठक। Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
चंपावत के 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का जीर्णोद्धार Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • पर्यटन

Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार और पुरानी एंबुलेंस बदलने को लेकर बैठक। Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,857)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,556)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,427)
  • नैनीताल (6,611)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,234)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (664)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,384)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार