#LanguageAI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'भाषा एआई' पहल के तहत गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से अभियान की शुरुआत हुई। इस पहल के माध्यम से स्थानीय भाषाओं के शब्दों, उच्चारण और बोलने की विविध शैलियों का डिजिटल संग्रह तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में एआई आधारित तकनीक इन भाषाओं को बेहतर ढंग से समझ सके और स्थानीय भाषा में संवाद को बढ़ावा मिले।... Read More