Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर हरिद्वार में आयोजित संत समागम ने चुनावी सुधार के मुद्दे को सामाजिक और राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने का प्रयास किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक साथ चुनाव कराने को समय, संसाधन और प्रशासनिक ऊर्जा की बचत के साथ विकास की निरंतरता से जोड़ा। संत समाज से जनजागरण में भूमिका निभाने की अपील इस आयोजन का प्रमुख संदेश रही।
Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद

हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में संत समागम के दौरान ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

शिवराज सिंह चौहान और CM धामी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को बताया राष्ट्रहित, सुशासन और विकास की निरंतरता से जुड़ा अहम विषय

हरिद्वार, 23 अगस्त 2026: हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का आह्वान किया। उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर उपस्थित रहे और केंद्रीय मंत्री के साथ जुड़कर समर्थन व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस आग्रह और संकल्प का खुलकर समर्थन करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की परिकल्पना को देश के हित में आवश्यक करार दिया। श्री चौहान ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव राष्ट्र की विकास गति और जनसेवा को प्रभावित कर रहे हैं और समय, पैसा तथा प्रशासनिक ऊर्जा का भारी क्षय कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि लगातार चुनावों के कारण स्कूलों में पढ़ाई रुकती है, प्रशासनिक मशीनरी चुनाव की तैयारियों में लग जाती है और जनता तक विकास कार्यों की गति धीमी पड़ जाती है। उन्होंने चुनावों की तैयारी पर लगने वाले समय और खर्च, जो रिपोर्ट के मुताबिक लाखों करोड़ तक पहुँचते हैं, को रोका जा सके तो देश लाभान्वित होगा। श्री चौहान ने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों तो संसाधनों की बचत होगी, चुनाव सम्बंधी समय की बचत होगी और प्रशासनिक ध्यान विकास पर केंद्रित रहेगा।
उन्होंने संत समाज से अपील की कि वे अपनी उपस्थिति और कहने की शक्ति से जनजागरण में मदद करें। श्री चौहान ने कहा कि संतों के आशीर्वाद और उनके शिष्यों के व्यापक प्रभाव से यह विचार देश में तेजी से फैल सकता है और राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित के लिए एक मजबूत जनप्रेरणा बन सकती है।उन्होंने यह भी निवेदन किया कि संत अपने प्रवचनों में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” का समर्थन करें ताकि जनता में उत्साह पैदा हो और संवैधानिक संशोधन का मार्ग सुगम बने। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस विषय पर उठाए गए कदमों और विधेयक का उल्लेख करते हुए उनका समर्थन किया और कहा कि यह काम सिर्फ एक पार्टी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है, देश आगे रहेगा तो पार्टियाँ भी बनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

श्री चौहान ने उपस्थित संत समाज और जनता से आशीर्वाद मांगा और वंदे मातरम के पूरे स्वरूप का समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि संत समाज का साथ मिलने पर “एक राष्ट्र-एक चुनाव” का संकल्प पूरा हो सकता है और इससे भारत के समृद्धि, विकास व आत्मनिर्भरता के मार्ग खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में वंदे मातरम के महत्व पर विशेष जोर दिया और कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, न कि किसी पार्टी या समुदाय का। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पूर्व मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम के दो टुकड़े कर दिए गए थे और वही विभाजन का एक कारण बना; अब और भारत विभाजित नहीं होने दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने संत समाज से आह्वान किया कि वे अपने प्रवचनों में वंदे मातरम के पूरे स्वरूप का समर्थन करें और जनता में यह भावना जगाएं कि देश की मातृभूमि की वंदना में कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब संतों की आवाज़ से जनजागरण होगा, तो कोई भी वंदे मातरम के पूरे गान का विरोध करने का साहस नहीं कर पाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण और देश के संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव लोकतंत्र में पर्व के समान हैं, लेकिन निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया का प्रभाव शासन और विकास कार्यों पर भी पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लागू होने के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, पुलिस और सुरक्षा बलों को चुनाव संबंधी दायित्वों में लगाना पड़ता है। यदि देश में एक साथ चुनाव कराने से सार्वजनिक धन और संसाधनों की बचत होती है तथा प्रशासन को जनसेवा और विकास कार्यों के लिए अधिक समय मिलता है, तो यह लोकतंत्र को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाते हुए इसे आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक है। आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और ऐसे समय में शासन का अधिकतम समय विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों पर लगना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पूज्य संत-महात्माओं से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर समाज का मार्गदर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत की सनातन परंपरा में संत समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि लोकतंत्र मजबूत हो, विकास निरंतर हो, संस्कृति सुरक्षित हो और राष्ट्र सर्वोपरि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaridwarNews #OneNationOneElection #PushkarSinghDhami #ShivrajSinghChouhan #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
तमक नाले में लापता चालक हवलदार की तलाश के दौरान रेस्क्यू अभियान Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

  • हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

  • रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

  • लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,230)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,485)
  • खेल (361)
  • चंपावत (981)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,106)
  • नैनीताल (6,479)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,156)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया  कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल