Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • अध्यात्म
  • Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • अध्यात्म

Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में संत समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत बताते हुए धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रा को सुगम बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने देवभूमि की पवित्रता, मूल स्वरूप और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया।
Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
हरिद्वार में संत समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार में संत समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया।

ख़बर शेयर करें -

CM धामी ने धार्मिक स्थलों के विकास, रोपवे परियोजनाओं और देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया

हरिद्वार, 22 अगस्त, 2026:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने जीवन भर यही सिखाया कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का सानिध्य और सतगुरु की कृपा मिलना सौभाग्य की बात है। हमारे संत समाज ने हमेशा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन से समाज को धर्म और संस्कृति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। भारत की महान संस्कृति हमें सिखाती है कि कितनी भी कठिनाइयां आएं, हमें अच्छे समाज के निर्माण और विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सनातन धार्मिक संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल चल रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर, काशी कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर जैसे कार्यों के साथ उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से किया गया है। मंदिर माला मिशन के तहत प्रदेश के विभिन्न मंदिरों का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। रोपवे बनने से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दुर्गम तीर्थ स्थलों तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुगम होगी। हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश कॉरिडोर, आस्था पथ तथा शारदा और यमुना तटों के विकास जैसे कार्य भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि का मूल स्वरूप, पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहना जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण मिले। अवैध निर्माण तथा देवभूमि की संस्कृति और सामाजिक वातावरण को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में हिंदू अध्ययन केन्द्र बनाया गया है जिसमें धर्म और संस्कृति के साथ ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन, शोध और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, इस दिशा में धर्म, विकास, नवाचार और ज्ञान के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। संतों और आचार्यों के सानिध्य तथा देश-दुनिया के लोगों की आस्था के साथ देवभूमि के विकास और संरक्षण का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

इस अवसर पर सतगुरु चेतनानंद जी भूरी वाले ने कहा की संस्था द्वारा 57 वर्ष से निरंतर अखंड भोजन करवा रहा है,संस्था गरीबों की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है।
 उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में ऐसे नियम एवं कानून लागू किए है,जिसका पूरा देश अनुसरण कर रहे है,उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिल्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, ओमप्रकाश जमदग्नि, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, आशु चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, साधु संत सहित विभिन्न प्रदेशों से आए भक्तगण मौजूद रहे।
       

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #Devbhoomi #Haridwar #SanatanCulture #UttarakhadNews #Uttarakhand

Related Stories

हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी। Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
दतिया धाम में 36 दिवसीय निराहार साधना की पूर्णता पर आयोजित मां बगलामुखी महायज्ञ में शामिल सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी एवं श्रद्धालु। Datia Dham: 36 दिवसीय निराहार साधना की पूर्णता पर मां बगलामुखी महायज्ञ, उमड़े श्रद्धालु
  • अध्यात्म

Datia Dham: 36 दिवसीय निराहार साधना की पूर्णता पर मां बगलामुखी महायज्ञ, उमड़े श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
शीतकाल के लिए बंद बदरीनाथ धाम के मंदिर के कपाट Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • यात्रा

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 16–22 November 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें भविष्य

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल सिख समाज के पदाधिकारी। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
दतिया धाम के राम जानकी मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ और विशाल भंडारे की तैयारियां Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु
  • अध्यात्म
  • राष्ट्रीय

Datia Dham: 17-18 नवंबर को महायज्ञ-भंडारे का भव्य आयोजन, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचूर स्थित पैतृक आवास पर माता सावित्री देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए। Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

  • नैनीताल पुलिस के छह स्थानांतरित निरीक्षकों को विदाई समारोह में सम्मानित करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी। Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित

  • धरासू के रूरवासा में टाटा पंच कार दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू अभियान चलाते हुए Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में हिमालयन भोजनालय का उद्घाटन किया। Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन

  • मुक्तेश्वर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,195)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,619)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (786)
  • देहरादून (11,562)
  • नैनीताल (6,705)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (327)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,258)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,187)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि Pauri News: मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम