Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार: सीएम धामी ने खानपुर विधानसभा में 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार: सीएम धामी ने खानपुर विधानसभा में 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi August 12, 2021
ख़बर शेयर करें -

राजकीय कन्या महाविद्यालय का किया शिलान्यास
1123.72 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 1469.25 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला, खानपुर का शिलान्यास एवं खानपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला-खानपुर के भवन निर्माण, कुल लागत रुपये 345.53 लाख का शिलान्यास किया। उन्होंने केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र खानपुर में खानपुर-दल्लावाला मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्य (लम्बाई 8.356 किमी, कुल लागत रूपये 869.08 लाख), सिंचाई विभाग नलकूप खण्ड हरिद्वार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 68/2018 के अन्तर्गत नाबार्ड 24 वित्त पोषित निर्मित नवीन राजकीय नलकूप संख्या 156 एलजी, ग्राम लालचन्दवाला कुल लागत रूपये 63.66 लाख,सिंचाई विभाग नलकूप खण्ड हरिद्वार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 68/2018 के अन्तर्गत नाबार्ड 24 वित्त पोषित निर्मित नवीन राजकीय नलकूप संख्या 157 एलजी, ग्राम बालावाली कुल लागत रूपये 63.66 लाख, सिंचाई विभाग नलकूप खण्ड हरिद्वार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 68/2018 के अन्तर्गत नाबार्ड 24 वित्त पोषित निर्मित नवीन राजकीय नलकूप संख्या 158 एलजी, ग्राम मोहम्मदपुर खादर (इब्राहिमपुर) कुल लागत रूपये 63.66 लाख, सिंचाई विभाग नलकूप खण्ड हरिद्वार द्वारा मा0 मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 68/2018 के अन्तर्गत नाबार्ड 24 वित्त पोषित निर्मित नवीन राजकीय नलकूप संख्या 159 एलजी, ग्राम डुमनपुरी कुल लागत रूपये 63.66 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने मुख्यमंत्री को साफा व मुकुट पहनाकर तथा तलवार भेंट कर स्वागत किया साथ ही मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा डा0 धन सिंह रावत एवं स्वामी यतीश्वरानंद का एक विशाल पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा मा0 मंत्रीगणों का भी साफा व तलवार भेंट कर की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करने के पश्चात आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला, खानपुर के शिलान्यास की सबको बधाई दी। उन्होंने घोषणा की कि राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला, खानपुर में छात्र एवं छात्राओं दोनों के पठन-पाठन की व्यवस्था होगी। उन्होंने गिद्धावाली में बाणगंगा के घाट पर मिनी पुल का निर्माण, हस्तमौली के सोलानी नदी घाट पर मिनी पुल का निर्माण, शेरपुर बेला में गंगा घाट पर मिनी पुल का निर्माण तथा दूषित पेयजल से मुक्ति हेतु 60 हैंड पम्प लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी के लिये रास्ते की बात कही गयी है, उसके सम्बन्ध में विचार किया जायेगा।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें ज्यादा बोलना नहीं है बल्कि काम करके दिखाना है। हरिद्वार के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड़, दिल्ली के लिए हाइवे बन रहा है। उन्होंने कहा कि हम जिस योजना का शिलान्यास करेंगे, उसका लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी घोषणा हम करेंगे, उसे अधूरी नहीं छोड़ेगे, कोरा आश्वासन नहीं देंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है तथा हम नो पेंडेंसी के आधार पर सरकार चलायेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हमारे पास आयेगी हम उसका निराकरण करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे नजदीक वही होगा, जो जनता के नजदीक होगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर की समस्या हो, वह उसी स्तर पर सुलझनी चाहिए तथा निचले स्तर की समस्या शासन स्तर तक नहीं पहुंचनी चाहिए तथा इसके लिए हम रोस्टर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक कार्यालय दिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अधिकारीगण जनता की समस्याओं को सुनकर, उनका निराकरण करेंगे, अन्यथा की स्थिति में उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा तथा कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को उत्तराखण्ड की प्रत्येक समस्या के बारे में जानकारी है। वैक्सीनेशन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चार महीनों में वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कर लेगें। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त 24000 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 अगस्त से इस संबंध में विज्ञापन निकलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो युवा अपना रोजगार करना चाहते हैं, उनके लिए हम कैम्प लगायेंगे तथा कैम्प में प्राप्त आवेदनों में जो कमी होगी, उसे मौके पर ही दूर किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित जनमानस को अवगत कराया कि कोरोना काल को देखते हुए विभिन्न परीक्षाओं में आवेदन हेतु एक वर्ष की आयुसीमा में छूट दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 16000 लोगों को मकान देने का कार्य किया है। सड़कों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लक्सर से बालावाली के लिए 14 करोड़ रूपये तथा क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु कुल 32 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात', बोले— 'सबका प्रयास' ही साकार करेगा विकसित भारत का संकल्प


कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि एक साल में यह डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक कॉलेज में प्राचार्य, शिक्षक, कॉलेज भवन आदि की पूरी व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे शैक्षिक कार्यों में व्यवधान न पड़े। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में 4 लाख बच्चे पढते हैं, जिनके लिए कॉलेज में फ्री वाई-फाई की व्यवस्था की जा रही है।
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है। आज इस क्षेत्र के अन्दर एक डिग्री कॉलेज की व्यवस्था हो रही है, जिसमें सबको शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

विधायक खानपुर कुंव प्रणव सिंह चैम्पियन ने मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की सड़क, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में आशा वर्करों की नियुक्ति करने, निराश्रितों को मकान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने कहा कि हमारा देश पहले सोने की चिड़िया कहलाता था, हम इसका पुराना गौरव इसे वापस दिलाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में गन्ना अनुसंधान केन्द्र खुलवाने की बात कही।

वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी ने खादर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर उपस्थित गणमान्य अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि दल्लावाला से रोशनाबाद के लिए बस की व्यवस्था होनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, रूड़की मेयर गौरव गोयल, नगरपालिका अध्यक्ष, अम्बरीक्ष गर्ग, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय, एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस0, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार सौरभ गहरवार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार हरिद्वार: सीएम धामी ने खानपुर विधानसभा में 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Related Stories

पिता की हत्या के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में बेटी जानकी पांडेय और दामाद धर्मवीर शर्मा। Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
पौड़ी के सतपुली क्षेत्र में मैक्स गाड़ी पर विशाल बोल्डर गिरने के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य करती SDRF टीम। Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
रामनगर में बच्चों से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
काशीपुर में सिडकुल और सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • हरिद्वार

Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
रुड़की के युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिता की हत्या के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में बेटी जानकी पांडेय और दामाद धर्मवीर शर्मा। Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार

  • पौड़ी के सतपुली क्षेत्र में मैक्स गाड़ी पर विशाल बोल्डर गिरने के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य करती SDRF टीम। Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल

  • रामनगर में बच्चों से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

  • काशीपुर में सिडकुल और सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

  • रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • हरिद्वार

    Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (615)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,592)
  • उधमसिंह नगर (1,288)
  • क्राइम (3,416)
  • खेल (356)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (645)
  • देहरादून (10,769)
  • नैनीताल (6,342)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,043)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (887)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं  तस्वीरें मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात