Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रुड़की में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि युवा ही विकसित भारत और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
रुड़की के युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

रुड़की में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

रुड़की में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद, कहा— रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से युवा बन रहे आत्मनिर्भर।

हरिद्वार, 28 जून 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हुए उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी पहलें युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार सृजक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहाँ युवाओं को अवसरों के लिए पलायन न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही प्रदेश में रोजगार, उद्यम और नवाचार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना तथा ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसे प्रयास स्थानीय उत्पादों और युवाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, नई पर्यटन नीति, होम-स्टे, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार जैसी पहलें भी रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Railway Jobs 2026: रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती का मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू; आवेदन आज से शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रभावी नीतियों के परिणामस्वरूप उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में रिवर्स माइग्रेशन का सकारात्मक वातावरण बन रहा है और युवा अपने अनुभव एवं कौशल के साथ उत्तराखंड लौटकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लागू देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है तथा पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना, महिला छात्रावास, आधुनिक आईटी लैब, परीक्षा भवनों का निर्माण तथा उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ नए महाविद्यालयों की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। वहीं पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर विकसित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, नवाचार को अपनाने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक युवा के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड का युवा विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से प्रदेश को देश का अग्रणी एवं सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: निर्माणाधीन मकान में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, चार आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया तथा उनके विभिन्न प्रश्नों का सरल, स्पष्ट एवं सारगर्भित उत्तर दिया। कार्यक्रम में पहला प्रश्न भुनेश गोयल ने किया। उन्होंने युवाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा शासन-प्रशासन में उनकी भागीदारी को लेकर सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी चाही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रुड़की विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार की भूमि है। उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभाशाली युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्टार्टअप को प्रोत्साहन एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून के परिणामस्वरूप भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आई है और अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

रीया वंदना ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सरकार की कार्ययोजना के संबंध में प्रश्न किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सोशल मीडिया जनसंचार का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम बन चुका है। किसी भी सूचना का प्रसार कुछ ही क्षणों में लाखों लोगों तक हो जाता है। पहले लोगों को समाचारों के लिए मुख्य रूप से समाचार पत्रों एवं टेलीविजन पर निर्भर रहना पड़ता था, जबकि आज प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात सीधे समाज तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी निगरानी के लिए साइबर सेल सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा अफवाह फैलाने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Char Dham Yatra: भैया दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

सोनालिका ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में प्रश्न किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 के कुंभ मेले को दिव्य, भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, विभिन्न घाटों के निर्माण एवं विस्तारीकरण सहित श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के आयोजक गौरव कौशिक ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता अग्रवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक (देहात) शेखर सुयाल, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandGovernment #ViksitBharat #YouthEmpowerment #YuvaSamvad

Related Stories

Uttarakhand Weather Update में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का मौसम Uttarakhand Weather Update: 13 और 14 नवंबर को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, फिर शुष्क रहेगा मौसम; कब बढ़ेगी ठंड?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 13 और 14 नवंबर को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, फिर शुष्क रहेगा मौसम; कब बढ़ेगी ठंड?

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
केदारनाथ धाम मंदिर का दृश्य Char Dham Yatra: भैया दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Char Dham Yatra: भैया दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
Railway Recruitment 2026 में उत्तर रेलवे के 4651 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती Railway Jobs 2026: रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती का मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू; आवेदन आज से शुरू
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs 2026: रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती का मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू; आवेदन आज से शुरू

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
रुद्रपुर में बुलेट बाइक लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार करती ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस Udham Singh Nagar News: युवक से बुलेट और नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar News: युवक से बुलेट और नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
खटीमा में अभय उर्फ लल्लू हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी संजय गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में। Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 10, 2026
महिला की संदिग्ध मौत के मामले को दर्शाता प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Mohan Chandra Joshi November 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Uttarakhand Weather Update में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का मौसम Uttarakhand Weather Update: 13 और 14 नवंबर को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, फिर शुष्क रहेगा मौसम; कब बढ़ेगी ठंड?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 13 और 14 नवंबर को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, फिर शुष्क रहेगा मौसम; कब बढ़ेगी ठंड?

  • केदारनाथ धाम मंदिर का दृश्य Char Dham Yatra: भैया दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Char Dham Yatra: भैया दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

  • Railway Recruitment 2026 में उत्तर रेलवे के 4651 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती Railway Jobs 2026: रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती का मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू; आवेदन आज से शुरू
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    Railway Jobs 2026: रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती का मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू; आवेदन आज से शुरू

  • रुद्रपुर में बुलेट बाइक लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार करती ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस Udham Singh Nagar News: युवक से बुलेट और नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar News: युवक से बुलेट और नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

  • खटीमा में अभय उर्फ लल्लू हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी संजय गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में। Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,090)
  • उधमसिंह नगर (1,366)
  • क्राइम (3,600)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,523)
  • नैनीताल (6,667)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 13 और 14 नवंबर को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, फिर शुष्क रहेगा मौसम; कब बढ़ेगी ठंड? Uttarakhand Weather Update: 13 और 14 नवंबर को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, फिर शुष्क रहेगा मौसम; कब बढ़ेगी ठंड? Char Dham Yatra: भैया दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra: भैया दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Railway Jobs 2026: रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती का मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू; आवेदन आज से शुरू Railway Jobs 2026: रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती का मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू; आवेदन आज से शुरू Udham Singh Nagar News: युवक से बुलेट और नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar News: युवक से बुलेट और नकदी लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार