Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल
सतपुली के पास मैक्स गाड़ी पर विशाल बोल्डर गिरने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF टीम।
दिल्ली से धारी देवी दर्शन के लिए जा रहे थे तीनों यात्री, सूचना मिलते ही SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान; घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
Pauri Accident News: पौड़ी जनपद के सतपुली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतपुली से लगभग चार किलोमीटर आगे धारी देवी मार्ग पर चल रहे एक मैक्स यात्री वाहन के ऊपर अचानक पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी से मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली की टीम सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार वाहन में तीन लोग सवार थे, जो दिल्ली से मां धारी देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में 45 वर्षीय श्रीकांत (मूल निवासी केरल, वर्तमान निवासी दिल्ली) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं चालक 61 वर्षीय सरनजीत (निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली) तथा 40 वर्षीय उदय (मूल निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान निवासी दिल्ली) घायल हो गए।
एसडीआरएफ टीम ने घायलों और मृतक को तत्काल हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार जारी है। वहीं मृतक के शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


