Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार: सीएम धामी ने किया 2464 आवासीय भवनों का शिलान्यास , गरीबों को मिलेगा आशियाना
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार: सीएम धामी ने किया 2464 आवासीय भवनों का शिलान्यास , गरीबों को मिलेगा आशियाना

Mohan Chandra Joshi June 11, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 17,332.07 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कुल 2464 ईडब्ल्यूएस आवासीय भवनों का शिलान्यास किया
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत किफायती आवास योजना घटक के तहत उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद द्वारा निजी सहभागिता से बनेंगे आवास
  • एकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण किए जाने हेतु बनी ऐप का भी शुभारम्भ किया

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आन्नेकी हेत्तमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत किफायती आवास योजना घटक के तहत उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद द्वारा निजी सहभागिता से 17,332.07 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कुल 2464 ईडब्ल्यूएस आवासीय भवनों (विधान सभा क्षेत्र-रानीपुर के लिये 1152, खानपुर के लिये 768 एवं मंगलौर के लिये 544) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग के मध्य क्षतिग्रस्त हेत्तमपुर पुल का पुननिर्माण करने तथा इसकी निगरानी के लिये समिति गठित करने की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर एकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण किए जाने हेतु बनी ऐप का भी शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आन्नेकी हेत्तमपुर, शिकारपुर एवं मंगलौर में तीन परियोजनाओं में 2464 ई0डब्ल्यू०एस० आवासीय भवनों का शिलान्यास किया जाना, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार की सफल नीति का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुय कहा कि प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा माह दिसम्बर, 2021 में 2424 ई0डब्ल्यू0एस0 आवासीय भवनों के शिलान्यास के साथ उत्तराखण्ड में इस आवासीय योजना का शुभारम्भ हुआ, जिन पर निर्माण कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा हमारे देश व प्रदेश की माताएं व बहनें जिनके पास रहने को छत नहीं थी, उनके दुख-दर्द को देखकर प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारम्भ की गई इस योजना से प्रत्येक निर्धन एवं निराश्रित परिवार को छत उपलब्ध कराकर आसूं पोछने जैसा परोपकारी कार्य किया गया है। उन्होंने कहा हमने निर्धन माताएं एवं बहनों का ध्यान रखते हुए आवास आवंटन में महिला सदस्य को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा दुर्बल आय वर्ग के व्यक्तियों को आवास दिये जाने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से स्वीकृत उपरान्त 25 परियोजनाओं के अन्तर्गत कुल 22,440 आवास बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि मार्च, 2024 तक समस्त आवासों का कार्य पूर्ण कर लाभार्थियों को कब्जा हस्तांतरित किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हम पारदर्शी, समयबद्ध एवं भष्ट्राचार मुक्त प्रक्रिया के तहत एकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया, जो पहले काफी जटिल थी, उसका भी सरलीकरण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने डिजिटल इण्डिया मिशन का जिक्र करते हुये कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा चौबीस घण्टे बिल्डिंग परमिट आवेदन सेवा, आवेदनों का समय पर निस्तारण, मानचित्र हेतु कार्यालय जाने की निर्भरता की समाप्ति, निःशुल्क पूर्व स्वीकृत मानचित्र की उपलब्धता, डिजिटल हस्ताक्षरित मानचित्र आवेदक को मेल द्वारा प्राप्ति की सुविधा एवं ऑनलाइन के माध्यम से अपनी आवासीय फाइल की सूचना आदि की व्यवस्था से आवेदक को लाभान्वित किया जा रहा है।
श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सैनिकों को गोली का जवाब देने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी लेकिन आज दुश्मनों को गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कोरोना काल में कोई परिवार भूखा न सोए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संपूर्ण देश में वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा की मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को दो विधान, दो निशान और दो संविधान से छुटकारा दिलाने का काम कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग के ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे, इसके लिए कई कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, मुद्रा योजना, मातृ वन्दना योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि अनेक योजनाओं के तहत प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति को लाभान्वित किये जाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच इस जिले में कल स्कूल बंद, आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मूलमंत्र पर काम कर रही है। साथ ही सचिवालय में एक दिन ’’नो मीटिंग डे’’ की व्यवस्था की गई है ताकि अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनंे एवं उस पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रत्येक दिन 10से 12 बजे तक जनता की समस्याओं के निस्तारण करने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है।
भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुये श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की लगातार कार्रवाई जारी है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार शिकायत हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है, उन्होंने जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि जिनको भी भ्रष्टाचार की शिकायत करनी होगी, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुये कहा कि उन्होंने आपको आवास का यह तोहफा भेजा है, जिनकी नजर अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति पर है, मैं आपको बधाई देने आया हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पूरी दुनियां में भारत का सिर ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यों में विकास के क्षेत्र में नम्बर-1 पर है तथा हरिद्वार में भी चारों ओर विकास के कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को चम्पावत से रिकार्ड जीत के लिये बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने प्रधान मंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुये कहा कि इस योजना के तहत लाखों लोगों को आवास मिल रहा है तथा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्तिम छोर पर खडे़ व्यक्ति के विकास की परिकल्पना भी साकार हो रही है।

समारोह को रानीपुर विधायक आदेश चौहान, खानपुर विधायक उमेश कुमार, मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री एवं गणमान्य व्यक्तियों का विशाल माला एवं प्रतीकर चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्निक, आयुक्त आवास श्री एस0एन0 पाण्डेय, अपर आवास आयुक्त श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सहित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।


………………….
योजना एक नजर में :- 17,332.07 लाख रूपये की लागत के कुल 2464 आवासों का शिलान्यास, जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रानीपुर (ओजस प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 7729.92 लाख लागत के 1152 प्रस्तावित आवासों, विधानसभा क्षेत्र खानपुर (लक्ष्मी प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 5775.38 लाख लागत के 768 प्रस्तावित आवासों, विधानसभा क्षेत्र मंगलौर (मंगलौर प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 3826.77 लाख लागत के 544 प्रस्तावित आवासों का शिलान्यास किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर गरीबों को मिलेगा आशियाना देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार हरिद्वार: सीएम धामी ने किया 2424 आवासीय भवनों का शिलान्यास

Related Stories

भरना देवी मंदिर में चोरी के बाद बरामद अष्टधातु की मूर्तियां और अन्य सामान Dehradun Crime: भरना देवी मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: भरना देवी मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
लालकुआं से चलने वाली ट्रेनों के बदले रूट की सांकेतिक तस्वीर Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
हल्द्वानी में सोशल मीडिया से जुड़ी किशोरी के दुष्कर्म के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भरना देवी मंदिर में चोरी के बाद बरामद अष्टधातु की मूर्तियां और अन्य सामान Dehradun Crime: भरना देवी मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: भरना देवी मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार

  • लालकुआं से चलने वाली ट्रेनों के बदले रूट की सांकेतिक तस्वीर Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें

  • हल्द्वानी में सोशल मीडिया से जुड़ी किशोरी के दुष्कर्म के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (633)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,393)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,503)
  • खेल (365)
  • चंपावत (996)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (726)
  • देहरादून (11,193)
  • नैनीताल (6,508)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,189)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: भरना देवी मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार Dehradun Crime: भरना देवी मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें Railway News: लालकुआं से चलने वाली इन ट्रेनों के बदले रूट, यात्रीगण ध्यान दें Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती Haldwani Crime: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण Teacher’s Day: मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट; 6 जिलों में स्कूल बंद