Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार: बैसाखी मेला ,चार सुपर जोन, 15 जोन व 39 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार: बैसाखी मेला ,चार सुपर जोन, 15 जोन व 39 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र

Mohan Chandra Joshi April 14, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haridwar News: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में दिनांक 13, 14 एवं 15 अप्रैल, 2023 को सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व हेतु नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। व्यवस्था की दृष्टि से सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व के लिये पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन तथा 39 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व महत्वपूर्ण पर्व हैं। इसके अतिरिक्त बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती एवं वीकइण्ड को देखते हुये इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं/पर्यटकों/अनुयाईयों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिस किसी की भी ड्यूटी निर्धारित स्थानों पर लगी है, वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभायें, खासतौर पर तैनाती वाले स्थान पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें तथा आपका व्यवहार श्रद्धालुओं के प्रति विपरीत परिस्थितियों में भी शालीनता का होना चाहिये।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने ब्र्ह्मकुण्ड तथा हरकीपैड़ी के आसपास के स्नान घाटों का जिक्र करते हुये कहा कि इन स्थानों पर जिनकी भी तैनाती है, वे इस बात का ध्यान रखंे कि घाटों पर श्रद्धालु अधिक देर तक स्नान न करें, क्योंकि ऐसी स्थिति में घाटों पर अधिक भीड़ इकट्ठा हो सकती है, इसलिये श्रद्धालुओं से जल्दी-जल्दी स्नान करने के पश्चात घाट खाली करने का अनुरोध करते रहें तथा किसी भी दशा में घाटों पर भीड़ इकट्ठा न होने दें ताकि कम से कम समय में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को स्नान करने का सुअवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि स्नान पर्व को देखते हुये जल पुलिस सभी घाटों में सक्रिय रहे तथा उसकी पेट्रोलिंग निरन्तर चलती रहे। गंगा आरती का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि गंगा आरती के समय भी भीड़ का पूर्वानुमान लगाते हुये काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि वहां पर क्षमता से अधिक भीड़ इकट्ठा न हो।

जिलाधिकारी ने कोविड-19 का जिक्र करते हुये कहा कि इधर विगत कुछ समय से देश में कोरोना के मामले निरन्तर बढ़ते हुये दिखाई दे रहे हैं, जिसके प्रति हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है तथा अपने तथा दूसरों को कोरोना से बचाव के लिये कोविड अनुकूल व्यवहार-मास्क लगाना, हाथों को सेनेटाइज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्नान पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे भी कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुये स्वयं तथा दूसरों के बचाव के लिये मास्क अवश्य पहनें।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि सभी आपस में समन्वय बनाये रखें तथा उम्मीद है कि विगत स्नान पर्वों की तरह सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व भी सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा, जिसके लिये मेरी हार्दिक शुभकामनायें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व काफी महत्वपूर्ण स्नान पर्व है, जिसमें काफी तादात में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावनायें हैं। उन्होंने कहा कि संयत रहते हुये श्रद्धालुओं के साथ हमेशा मृदु व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्नान पर्व की अपनी अलग-अलग विशेषता के साथ ही हरेक स्नान पर्व का हर बार एक नया स्वरूप होता है, इसलिये इस बात का पूरा ध्यान रखा जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

श्री अजय सिंह ने कहा कि जहां पर भी आपकी तैनाती की गयी है, उस स्थान पर समय पर पहुंचें तथा जितने समय के लिये आपकी ड्यूटी लगाई गयी है, उस समय पर अपने तैनाती स्थल पर मुस्तैद रहें अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी। ट्रैफिक मैंनेजमेंट का उल्लेख करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त बनाये रखने के लिये आपस में सामंजस्य बनाये रखें तथा कहीं पर भी लापरवाही प्रदर्शित नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि मेले तथा पर्वों के सुचारू संचालन के लिये ट्रैफिक मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इससे पूर्व ब्रीफिंग में एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह तथा पुलिस के अधिकारियों ने सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान, तैनाती स्थल, आपसी समन्वय आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मौसम ने अचानक ली करवट, बारिश-बर्फबारी जारी; कल का पूर्वानुमान जानें

ब्रीफिंग के अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल राम बिनवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री वेदन प्रकाश, ए0आर0 कोआपरेटिव श्री राजेश चौहान, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, सेवायोजन अधिकारी सुश्री अनुभा जैन, डिप्टी कमाण्डेंट पी0ए0सी0 एस0एस0 पंवार, एस0पी0 कम्यूनिकेशन,एस0पी0 ट्रैफिक, प्रशासन, पुलिस फोर्स सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 15 जोन व 39 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र Braking uttarakhand Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चार सुपर जोन देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार: बैसाखी मेला

Related Stories

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का मौसम दृश्य Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त अभियान दल के फ्लैग-इन कार्यक्रम में Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
अल्मोड़ा के हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते SDRF रेस्क्यू टीम के जवानों का दृश्य। Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026, सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का मौसम दृश्य Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त अभियान दल के फ्लैग-इन कार्यक्रम में Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित

  • अल्मोड़ा के हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते SDRF रेस्क्यू टीम के जवानों का दृश्य। Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

  • ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,741)
  • उधमसिंह नगर (1,348)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (749)
  • देहरादून (11,362)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,166)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए