Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार: 2027 कुंभ स्नान महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति
  • हरिद्वार

हरिद्वार: 2027 कुंभ स्नान महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की

Mohan Chandra Joshi November 28, 2025
ख़बर शेयर करें -

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की।

कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई।

संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उठाए गए कदमों की संतजनों ने की सराहना ।

Haridwar News- हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027 को फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान), 07 अप्रैल 2027 को नव संवत्सर (नव वर्ष), 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांति (अमृत स्नान), 15 अप्रैल 2027 को श्रीराम नवमी तथा 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा के स्नान की तिथियों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए अखाड़ों के आचार्यों से सुझाव एवं मार्गदर्शन लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी निर्णयों में संतगणों की परम्पराओं, आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि कुंभ के सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन के लिए उन्हें संतगणों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि संतों की प्रेरणा, सुझाव और आशीर्वाद के बिना इस महायोजना की पूर्णता की कल्पना भी संभव नहीं है। हमारा प्रयास है कि सभी के अमूल्य सुझावों से कुंभ 2027 की तैयारियों को और अधिक व्यापक, सुव्यवस्थित और संत समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देवभूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार कुंभ 2027 को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में आयोजित कुंभ कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण केवल अल्प अवधि के लिए आयोजित किया गया था और शाही स्नान भी प्रतीकात्मक रूप से ही संपन्न हुआ था, लेकिन वर्ष 2027 में होने वाला हरिद्वार कुंभ कई दृष्टियों से ऐतिहासिक और विशेष महत्व का होगा। इस बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2010 और 2021 के कुंभ की तुलना में कई गुना अधिक होने की संभावना है। राज्य सरकार ने हरिद्वार कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए अभी से व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी का साहित्यकारों से संवाद, विकास और संस्कृति पर मंथन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, एनडीआरएफ, पीएसी, स्वास्थ्य विभाग और फायर विभाग सहित सभी संबंधित विभाग सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सभी संभव उपाय सुनिश्चित करेंगे। कुंभ के दौरान पूर्व में घटित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आकस्मिक आपात स्थिति की तैयारी पहले से ही प्रारंभ कर दी गई है। पूर्व में आयोजित कुंभ मेलों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले अधिकारियों का भी पूर्ण सहयोग लिया जाएगा, ताकि हर प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके। कुंभ के दौरान नगर और घाट क्षेत्रों की स्वच्छता के लिए विशेष टीमों का गठन कर कचरा प्रबंधन, जल निकासी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अखाड़ों के आचार्य एवं संतगणों द्वारा संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि भव्य एवं दिव्य कुंभ के आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ भोजन भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज-श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, श्री महंत कौशल गिरी महाराज-श्री पंचायती आनंद अखाड़ा,
श्री रविन्द्र पूरी महाराज श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा, श्री महंत हरिगिरी महाराज-श्री पंचदशनाम जूना भैरव अखाड़ा, डॉ. साधनानन्द जी महाराज-श्री पंचअग्नि अखाड़ा, श्री महंत सत्यगिरि महाराज-श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा, श्री महंत सत्यम गिरी महाराज-श्री पंचायती अटल अखाड़ा, श्री महंत मुरली दास महाराज-श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, श्री महंत वैष्णव दास महाराज-श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा, श्री महंत राजेन्द्र दास जी महाराज-श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा, श्री महंत दुर्गादास महाराज-श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, श्री महंत भगतराम दास महाराज-श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा, श्री महंत जसविंदर महाराज-श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा, सांसद राज्यसभा कल्पना सैनी, विधायक हरिद्वा मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, महापौर नगर निगम हरिद्वार श्रीमती किरन जैसल, महापौर नगर निगम रुड़की श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में 28 और 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
हल्द्वानी में डंपर हादसे में हेल्पर की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून में किसान 2.2 दून बासमती धान की रोपाई करते हुए। Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
रुद्रपुर में युवती के अपहरण और गैंगरेप मामले की जांच में जुटी पुलिस। (प्रतीकात्मक फोटो) Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
कारगिल विजय दिवस पर लालकुआं के बिंदुखत्ता शहीद स्मारक में कैंडल जलाकर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी। Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
बागेश्वर में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का आदेश। Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 28 और 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • हल्द्वानी में डंपर हादसे में हेल्पर की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव

  • देहरादून में किसान 2.2 दून बासमती धान की रोपाई करते हुए। Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत

  • रुद्रपुर में युवती के अपहरण और गैंगरेप मामले की जांच में जुटी पुलिस। (प्रतीकात्मक फोटो) Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

  • कारगिल विजय दिवस पर लालकुआं के बिंदुखत्ता शहीद स्मारक में कैंडल जलाकर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी। Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (455)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,922)
  • उधमसिंह नगर (1,304)
  • क्राइम (3,451)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,950)
  • नैनीताल (6,415)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (967)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,103)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,143)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (622)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (905)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आज से बरसेंगे मानसूनी बादल, 28 और 29 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत Dehradun: दून बासमती की घर वापसी, फिर महकेगी उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Rudrapur Crime: युवती का अपहरण और गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत Lalkuan: कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपेंद्र कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की ताकत