हल्द्वानी की साहित्यकार मीना अरोड़ा जयपुर में सम्मानित, बढ़ाया प्रदेश का मान
माही संदेश नारी शक्ति सम्मान–2026 में मिला गौरव
हल्द्वानी। उत्तराखंड की साहित्यकार मीना अरोड़ा को साहित्य सेवा और महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए जयपुर में सम्मानित किया गया।
“नारी शक्ति: समाज का आधार, राष्ट्र की पहचान” थीम पर ‘माही संदेश’ (अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक मासिक पत्रिका) परिवार द्वारा जयपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभाशाली महिलाओं को आमंत्रित कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में राजस्थान सहित 8 राज्यों से आई सशक्त महिलाओं को ‘प्रेमा माथुर प्रेरणा पुरस्कार’, ‘माला माथुर नारी शक्ति सम्मान’, ‘तारा देवी नारी शक्ति सम्मान’ और ‘एलिजाबेथ ज़रीन नारी शक्ति सम्मान 2026’ से नवाजा गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा माही संदेश के संरक्षक सुधीर माथुर, प्रधान संपादक रोहित कृष्ण नंदन और समन्वयक भरत कोराना के निर्देशन में तैयार की गई।
उत्तराखंड के हल्द्वानी से साहित्य सेवा के लिए सुश्री मीना अरोड़ा को चयनित कर सम्मानित किया गया। वह पिछले कई वर्षों से निरंतर साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके काव्य संग्रह, व्यंग्य संग्रह, उपन्यास और काव्य नाटक जैसी विधाओं में कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
विशेष रूप से, मीना अरोड़ा हिन्दी साहित्य में काव्य नाटक रचने वाली प्रथम महिला के रूप में भी अपनी पहचान रखती हैं, जो उनकी साहित्यिक उपलब्धियों को और भी विशिष्ट बनाता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


