हल्द्वानी: यात्रीगण कृपया ध्यान दें , अब इतने दिन यहां से चलेगी रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस
Haldwani News: यात्रियों के लिए बड़ी खबर। रामनगर से चलने वाली रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब कुछ दिनों के लिए लालकुआं रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रामनगर रेलवे स्टेशन की वाशिंग पिट लाइन मरम्मत कार्य 17 जनवरी 2023 से 5 फरवरी 2023 तक किए जाने के कारण गाड़ी संख्या 15055 रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को 23 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक लालकुआं रेलवे स्टेशन में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
परिणामस्वरूप रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन लालकुआं – रामनगर के मध्य निरस्त रहेगा। रेल यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


