हल्द्वानी: 12 मीटर तक होगा सड़क चौड़ीकरण , व्यापारी स्वयं अतिक्रमण हटा लें- एडीएम
Haldwani News- हल्द्वानी सड़क चौड़ीकरण को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीम द्वारा बेस अस्पताल, ओके होटल से नानक स्वीट मंगल पड़ाव तक का निरिक्षण किया। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण हेतु नाप जोख करते हुए अभियान चलाया गया। इस दौरान डिवाइडर से लेकर 12 मीटर तक सड़क चौड़ीकरण होना है।

अपरजिला अधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में देर सांय लोक निर्माण विभाग राजस्व नगर-निगम विद्युत विभाग के अधिकारीयों द्वारा सड़क में नाप जोख की गई जिसमें कुछ कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है उनको सख्त हिदायत दी गई, साथ ही ऐसे लोग चिन्हित कर सूची तैयार की गई जिनके द्वारा अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है अपर जिलाअधिकारी ने कहा .व्यापारी स्वयं जल्दी से जल्दी अतिक्रमण को हटा ले ताकि सड़क चौड़ीकरण में कोई किसी भी प्रकार की बाधा ना हो। उन्होंने कहा जल्दी से जल्दी इस कार्य को पूरा कर दिया जाय इस दौरान नगरआयुक्त रिचा सिंह उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा अधिशासी अभियंता
लोनिवि रत्नेश कुमार सक्सेना के अतिरिक्त राजस्व विद्युत आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक