हल्द्वानी – बनभूलपुरा हिंसा में दो और उपद्रवी गिरफ्तार , अब तक 96 दंगाई सलाखों के पीछे
Haldwani News : बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस ने मामले में दो और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अब तक 96 दंगाई गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।
बनभूलपुरा क्षेत्र में विगत आठ फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में दर्ज तीन अभियोगो के अनुरूप कार्यवाही में पुलिस ने आज दो और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या -23/2024 में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आरिश उर्फ हरदा पुत्र पप्पू निवासी- मलिक का बगीचा वार्ड न0- 31 बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष एवं समीर उर्फ नन्नू पुत्र अय्यूब निवासी- मोहम्मदी मस्जिद के पास बन्द गली इन्द्रा नगर बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष सम्मिलित है।
बनभूलपुरा हिंसा को लेकर पुलिस द्वारा अब तक कुल 96 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


