Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: पीएम मोदी ने देवभूमि को दी हजारों करोड़ की सौगात , फूंका चुनावी बिगुल , विपक्ष को घेरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: पीएम मोदी ने देवभूमि को दी हजारों करोड़ की सौगात , फूंका चुनावी बिगुल , विपक्ष को घेरा

Mohan Chandra Joshi December 30, 2021
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल फूंका। वहीं उत्तराखंड को 17500 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात भी दी।

कुमाऊं आस्था और न्याय के देवता माने जाने वाले गोल्ज्यू को प्रणाम करते हुए उन्होंने भाषण की शुरुआत कुमाऊँनी से ही। कहा कि कुमाऊं से उनका पुराना वास्ता रहा हैं। बिना नाम लिए उन्होंने विपक्ष कांग्रेस पर बङा हमला किया। कहा कि सरकार बचाने के लिए उत्तराखंड को बेचने को तैयार हो चुके लोग फिर सत्ता पाने को परेशान हैं।


यहां एमबी इन्टर कालेज के मैदान में भारी स्थित में को संबोधित करतेे हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड ने बहुत अभाव झेला है। उत्तराखंड के जाे युवा अपना रोजगार करना चाहते हैं उनके साथ हमारी डबल इंजन की सरकार खड़ी है। बिना गारंटी आसानी से लोन मिल रहा है। विपक्षी सेना और हमारे वीरों का अपमान करने से भी नहीं चूके हैं। कहा कि आपके सपने हमारे संकल्प हैं, आपकी इच्छा हमारी प्रेरणा है और आपकी हर जरूरत का पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में जनसभा में मौजूद लोगों को नए साल और मकर संक्राति पर मनाए जाने वाले घुघुति पर्व की बधाई दी।

कहा कि जो पहले सरकार में थे उन्होंने कभी उत्तराखंड के सामर्थ्य की परवाह नहीं की, इसका परिणाम ये हुआ कि हमें न तो कभी पर्याप्त बिजली मिली, न ही किसानों के खेतों को सिंचाई मिली और देश की अधिकतर ग्रामीण आबादी को पाइप से शुद्ध पानी के अभाव में जिंदगी गुजारनी पड़ी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जो प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं वह उत्तराखंड को सशक्त तो करेंगे ही, यहां के किसानों को सिंचाई में फायदा पहुंचाएंगे। गंगोत्री से गंगासागर तक हम मिशन में जुटे हुए हैं। गंगाजी में गिरने वाले गंदे नालों की संख्या कम हो रही है। नैनीताल झील के संरक्षण के लिए भी अब काम किया जाएगा। इन सब प्राेजेक्ट का लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष दिन रात झूठ बोल रहा है। आज जिन परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास हुआ है। इससे हल्द्वानी और इलाके में पानी की किल्लत दूर होगी। हमारी सरकार हर घर नल योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने लखवाड़ परियोजना का जिक्र किया। कहा कि इस पर 29 साल बाद फिर से काम शुरू हुआ है। यह प्रोजेक्ट चार साल में पूरा होगा। मेरा सात साल का रिकॉर्ड देख लीजिए। पुरानी योजनाओं को पूरा करने में मेरा समय निकल रहा है। कहा कि ‘मैं काम को ठीक कर रहा हूं आप इन कामों को रोकने वालों को ठीक कीजिए’। जो पहले सरकार में थे उन्होंने उत्तराखंड के बारे में नहीं सोचा। उत्तराखंड की सामर्थ्य का लाभ नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका


प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता का प्यार भाजपा के साथ है। विकास कार्यों पर भाजपा का जोर है। कहा कि कुछ पार्टियों ने अफवाह फैलाने का काम शुरू किया है। आज जब जनता जनार्दन इन लोगों की सच्चाई जान चुकी है, तो इन लोगों ने एक नई दुकान खोल रखी है। वो दुकान है- अफवाह फैलाने की। अफवाह बनाओ, फिर उसे प्रवाहित करो और उसी अफवाह को सच मानकर दिनरात चिल्लाते रहो। उत्तराखंड विरोधी टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। उत्तराखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है। इस दौरान आपने ऐसे भी सरकार चलाने वाले लोग देखें हैं। जिन्होंने दोनों हाथों से उत्तराखंड लूटा। जिसे उत्तराखंड के प्यार हो वह ऐसा नहीं सोच सकते। उत्तराखंड के विकास की भावना से हमारी सरकार काम कर ही है। मैं खुद जी-जान से लगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का सामर्थ्य इस राज्य के आधुनिकता की ओर ले जाएगा। यहां की मिट्टी की ताकत इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएगी। उत्तराखंड से कितनी ही नदियां निकलती हैं। आजादी के बाद से ही, यहां के लोगों ने दो धाराएं और देखी हैं। एक धारा है- पहाड़ को विकास से वंचित रखने की और दूसरी धारा है- पहाड़ के विकास के लिए दिन रात एक करने की। पहली धारा वाले लोग आपको हमेशा विकास से वंचित रखना चाहते हैं। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए तेज गति से विकास कार्यों पर अनेक काम करने की जरूरत पर हमने जोर दिया है। उत्तराखंड में बढ़ रहे नए हाइड्रो प्रोजेक्ट्स, उत्तराखंड में बढ़ रही औद्योगिक क्षमता, इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएगी।
कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है। कहा कि पहाड़ की टोपी पहनना मेरे लिए गर्व की बात है। पीएम ने कहा कि हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की सौगात लेकर आया हूं। कहा हम दो हजार करोड़ रुपए की योजना लेकर आ रहे हैं। अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट सभी जगह अभूतपूर्व सुधार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा

हरीश रावत पर तंज:
कहा इस दौरान ऐसे लोग भी देखे हैं जो कहते थे चाहे उत्तराखंड को लूट लो पर मेरी सरकार बचा लो. ये लोग उत्तराखंड से प्यार करना सोच भी नहीं सकते. जिसे कुमाऊं से प्यार हो वो कुमाऊं छोड़कर जा भी नहीं सकता. वैसे आज जब जनता जनार्दन इन लोगों की सच्चाई जान चुकी है।

कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक हैं। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसा। कहा कि इनके दिमाग पर झाड़ू फिरा हुआ है। कहा कि प्रदेशवासी मुफ्त का सहारा नहीं चाहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के ही कारण कश्मीर में धारा 370 खत्म की गई। कहा कि आयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। काशी में विश्वनाथ मंदिर का स्वरूप भव्य हो गया है। केदारभूमि के पुर्ननिर्माण हो रहा है। कोविड आपदा को जिस तरह से पीएम मोदी ने देश को संभाला उसे पूरी दुनिया ने सरहा है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में महान विभूतियों का अंश दिखता है। वह दलितों और शोषितों की चिंता कर रहे हैं। पीएम भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया देख रही हैं कि कैसे एक सरकार अंत्योदय का अनुसरण करके विकास की ओर बढ़ रही है। आयुष्मान योजना के जरिए गरीबों को इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लोगों को पीएम ने लाभ पहुंचाया है। उनके कार्यों को शताब्दियों के बाद भी याद किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को दी 17500 करोड़ की सौगात

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हल्द्वानी में उत्तराखंड खासकर कुमाऊं को कई सौगात दी। कई हाईवे से लेकर पुलों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। पिथौरागढ़ में मेडिकल कालेज और किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का शिलान्यास, आलवेदर रोड पिथौरागढ़ से कनेक्ट का लोकार्पण। शिलान्यास योजनाओं की लिस्ट में अहम विद्युत परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा भविष्य में नेपाल से सटे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी है। ताकि दो देशों के बीच कारोबार में और आसानी है। लोकार्पण और शिलान्यास लिस्ट में साढ़े 17 हजार करोड़ से अधिक की 23 योजनाएं शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने 3420 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें नगीना से काशीपुर तक 99 किमी सड़क चौड़ीकरण। लागत 2536 करोड़, आलवेदर प्रोजेक्ट के तहत च्युरानी से ऐंकोली तक 32 किमी चौड़ीकरण। लागत 284 करोड़,आलवेदर प्रोजेक्ट के तहत बिलखेत से चम्पावत के बीच 29 किमी चौड़ीकरण। लागत 267 करोड़,आलवेदर प्रोजेक्ट के तहत तिलन से च्युरानी तक 28 किमी चौड़ीकरण। लागत 233 करोड़।
सुरिनगाड़ में पांच मेगावाट की विद्युत परियोजना। लागत 50 करोड़।रामनगर और नैनीताल में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत एसटीपी प्लांट। लागत 50 करोड़। इसके अलावा 14127 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना। जिससे बिजली उत्पादन और सिंचाई को पानी भी मिलेगा। लागत 5747 करोड़। 85.30 किमी लंबे मुरादाबाद-काशीपुर फोरलेन निर्माण। लागत 4002 करोड़। प्रदेश के 13 जिलों में जल जीवन मिशन के तहत 1250 करोड़ रुपये के काम। 627 करोड़ की लागत से छोटी-बड़ी 133 सड़कों का डामरीकरण। कुल लंबाई 1157 करोड़। ऊधमसिंह नगर के किच्छा में एम्स का सैटेलाइट सेंटर। लागत 500 करोड़। पिथौरागढ़ में जग जीवन राम मेडिकल कालेज का निर्माण। लागत 455 करोड़। 450 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमजीएसवाइ के जरिये 151 पुलों का निर्माण किया जाएगा। जलापूर्ति योजना के तहत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 1.20 लाख घरों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति। लागत 205 करोड़। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ऊधमसिंह नगर में 199 करोड़ से एसटीपी का निर्माण होगा। ताकि नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। एनएच 109 में सड़क संपर्क बढ़ाने पर 177 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नेपाल बार्डर से सटा हाइवे होने से सामरिक महत्व भी।
पीएम आवास योजना के तहत काशीपुर के कनकपुर और सितारगंज के उकरौली में 171 करोड़ रुपये से 2424 आवास तैयार होंगे। नैनीताल जिले में 78 करोड़ की लागत से सीवर लाइन और एसटीपी प्लांट का निर्माण। सितारगंज में 66 करोड़ की लागत से प्लास्टिक औद्योगिक पार्क का निर्माण होगा। जिसमें बाद में 250 करोड़ निवेश के साथ 2500 लोगों को रोजगार का लक्ष्य भी रखा गया है। 58 करोड़ की लागत से मदकोटा से हल्द्वानी तक 22 किमी हाइवे को चौड़ा किया जाएगा। किच्छा से पंतनगर के बीच 18 किमी लंबे हाइवे का निर्माण 54 करोड़।
खटीमा बाइपास पर आठ किमी लंबी टू लेन सड़क का निर्माण। लागत 53 करोड़। कृषि उत्पादों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के लिए काशीपुर में एरोमा पार्क का निर्माण। लागत 35 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड फूंका चुनावी बिगुल मुख्यमंत्री उत्तराखंड विपक्ष को घेरा हल्द्वानी: पीएम मोदी ने देवभूमि को दी करोड़ो की सौगात हल्द्वानी: पीएम मोदी ने देवभूमि को दी हजारों करोड़ की सौगात

Related Stories

उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क मौसम, दिन में धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
उत्तराखंड में 2200 से अधिक सरकारी पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
ग्राफिक एरा भीमताल में गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित छात्र कार्तिकेय वारियाल को सम्मानित करते चेयरमैन डा. कमल घनशाला Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
उत्तराखंड शासन का छह IAS अधिकारियों के विभागीय फेरबदल और नई जिम्मेदारियों से संबंधित शासनादेश। Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
उत्तराखंड में 1694 सरकारी पदों पर भर्ती का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत और छह घायल Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क मौसम, दिन में धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड में 2200 से अधिक सरकारी पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका

  • ग्राफिक एरा भीमताल में गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित छात्र कार्तिकेय वारियाल को सम्मानित करते चेयरमैन डा. कमल घनशाला Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • उत्तराखंड शासन का छह IAS अधिकारियों के विभागीय फेरबदल और नई जिम्मेदारियों से संबंधित शासनादेश। Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

  • उत्तराखंड में 1694 सरकारी पदों पर भर्ती का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (488)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,165)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,615)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (473)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (785)
  • देहरादून (11,549)
  • नैनीताल (6,694)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,257)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (543)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (670)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू