Haldwani – यहां खेलते-खेलते छत से गिरी मासूम, मौत
हल्द्वानी: हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा सिंगल फार्म गांव में पौने दो साल की मासूम बच्ची घर की छत से गिर गई। जिसकी हल्द्वानी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार की प्रातः हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर बच्ची धर्मा निवासी मोहन सिंह कि पौने दो साल की पुत्री विनीता घर की छत में खेलते खेलते नीचे गिर गई। परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहा शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची का परिवार दुम्का बंगर मैं रहताा है, बच्ची के पिता ने बताया कि प्रातः उनकी बेटी छत पर खेल रही थी। छत की रेलिंग की ऊंचाई कम है। बच्ची रेलिंग से नीचे झांकने लगी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बच्ची की चीख सुनकर मां ऊपर पहुंची तो पता चला कि वह नीचे गिर गई है। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उपचार केे दौरान बच्ची की मौत हो गई

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन