Haldwani News – सीएम धामी पहुंचे हल्द्वानी , घटनाक्रम का ले रहे हैं जायजा.. देखें लाइव

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, बनभूलपुरा में हुई घटना के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्रीप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर पहुंचे हैं और प्रभावितों से हाल चाल जाना। कोतवाली में पुलिस कर्मियों से भी कर रहे मुलाकात.. प्रभारी मंत्री रेखा आर्या भी साथ। सुनिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा..
बनभूलपुरा हिंसा की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और यहां घायलों व पीड़ितों से कुशलक्षेम पूछी और साथ ही पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम कोर्ट के आदेश पर पहले से हो रहा था। लेकिन यह हमला सुनियोजित था। जिस तरह से हमारी पुलिस पर हमला हुआ है। यह बहुत ही दुख की बात है। यह देवभूमि है। इन लोगों ने कानून तोड़ा है और देवभूमि की छवि को खराब करने का काम किया है।
वही कई पत्रकारों को भी बुरी तरह से पीटा गया है। जिस तरह से उनकी हत्या का प्रयास हुआ है। जिन लोगों ने संपत्ति जलाई है। वीडियो फुटेज के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहां जो भी सामान एकत्रित किया गया था उस पर कार्रवाई होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें