हल्द्वानी- नहर कवरिंग कार्य के चलते 22 फरवरी से इस मार्ग पर तीन दिन यातायात प्रतिबंधित
हल्द्वानी। चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक नहर कवरिंग मार्ग में पाईप लाईन कार्य के दौरान चौपहिया वाहनों का यातायात 22 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिबंधित रहेगा-जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल
• जिला मजिस्ट्रेट श्री गर्ब्याल ने बताया हैं कि मुख्यमंत्री घोषणान्तर्गत चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की (ऊंचापुल लिंग मार्ग) तक नहर कवरिंग कार्य में पाईप लाईन बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु 22 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक मार्ग चौपहिया वाहनों के यातायात हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
• उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जलसंस्थान एवं सिंचाई को व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


