Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी बड़ी अपडेट: CM धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग , डीएम ने बनभूलपुरा में लगाया कर्फ्यू.. दिए यह आदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी बड़ी अपडेट: CM धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग , डीएम ने बनभूलपुरा में लगाया कर्फ्यू.. दिए यह आदेश

Mohan Chandra Joshi February 8, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मामले में बुलाई हाई लेवल मीटिंग , डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया ,दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश।

Haldwani News: हल्द्वानी मामले में सीएम धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश, डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे। जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी के किए दर्शन, गुरुद्वारे में टेका मत्था

अवैध मदरसा और नमाज स्थल तोड़ने गई पुलिस टीम पर हमला ,20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने में की आगजनी

आपकों बता दें कि उत्तराखंड में नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 18 से 24 मई तक कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी, जानिए पूरा हाल

उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। इस बीच रुद्रपुर से दो कंपनी पीएसी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई है।

नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी।

शाम 4 बजे पुलिस फोर्स के साये में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने जेसीबी और टीम को अंदर पहुंचाया। कार्रवाई शुरू होती तभी तीन ओर से स्थानीय लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे।
लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस टीम पर तीनों ओर से पत्थरों की बारिश होने लगी, बमुश्किल टीम के लोग बैरिकेडिंग के पीछे छिपकर खुद को बचते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही


प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई। इस बीच दोबारा अतिक्रमण टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। नगर निगम के ट्रैक्टर को पलट दिया।

उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी पथराव जारी रहा। स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर रास्ता बंद कर दिया। उपद्रवियों ने आसपास के कई वाहनों को आग लगा दी। बवाल की सूचना पर हल्द्वानी का बाजार बंद हो गया।

मौके पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी सिटी हरबंस सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित तमाम अधिकारी तैनात हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम ने बनभूलपुरा में लगाया कर्फ्यू.. दिए यह आदेश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी बड़ी अपडेट: CM धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग हल्द्वानी ब्रेकिंग

Related Stories

नैनीताल कोर्ट में महिला पर्यटक का वीडियो बनाने के दोषी होटल कर्मचारी को एक साल की सजा। नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून में ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान समारोह के दौरान मंच पर अतिथियों द्वारा विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

“यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य। गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
चम्पावत कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा। चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल कोर्ट में महिला पर्यटक का वीडियो बनाने के दोषी होटल कर्मचारी को एक साल की सजा। नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा

  • देहरादून में ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान समारोह के दौरान मंच पर अतिथियों द्वारा विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

  • गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य। गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

  • IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (430)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,105)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,353)
  • खेल (350)
  • चंपावत (934)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,546)
  • नैनीताल (6,224)
  • पर्यटन (202)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (980)
  • यात्रा (383)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (690)
  • रोजगार (475)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश