Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: आशाओं का महिला अस्पताल में धरना , सम्मान और समस्याओं के समाधान की मांग
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: आशाओं का महिला अस्पताल में धरना , सम्मान और समस्याओं के समाधान की मांग

Mohan Chandra Joshi June 27, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • घोषणा में आशाओं का सम्मान, अस्पताल में अपमान नहीं चलेगा : डॉ कैलाश पांडेय
  • • अगर आज की वार्ता के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जायेगा: रिंकी जोशी

हल्द्वानी। महिला चिकित्सालय हल्द्वानी की समस्याओं के निराकरण और आशाओं पर अनर्गल आरोप लगाये जाने के विरुद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन द्वारा महिला अस्पताल परिसर हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद महिला अस्पताल की सीएमएस महोदया से वार्ता की गयी जिसमें उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तत्पश्चात चिकित्साधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजा गया, जिसकी प्रतिलिपि महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखंड देहरादून को भेजी गई. धरने के माध्यम से चेतावनी दी गयी कि आशाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया तो फिर से आंदोलन किया जायेगा।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ कैलाश पांडेय ने कहा कि, ‘आशाएं कोविड से लेकर स्वास्थ्य विभाग के तमाम सर्वे, अभियान, गणना जैसे दर्जनों कामों में अपनी सेवाएं दे रही हैं और उसके बावजूद भी आज तक आशायें न्यूनतम वेतन तक से वंचित हैं. इसके बाद भी आशाओं ने पूरे समर्पण से अपनी सेवाएं दी हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आशाओं के कार्य को विशिष्ट तौर उल्लेखनीय मानते हुए सम्मानित किया है. लेकिन महिला अस्पताल प्रशासन और जिले का स्वास्थ्य विभाग आशाओं के काम को काम नहीं समझता है और आशाओं पर बेवजह के आरोप लगाये जा रहे हैं. जबकि महिला अस्पताल हल्द्वानी में हालात यह है कि गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक अल्ट्रासाउंड टाइप टू और डाप्लर नहीं है. थोड़ा सा भी जटिल मामला सामने आने पर गर्भवती महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है और अस्पताल की अव्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आशाओं पर डाली जा रही है. महिला अस्पताल हल्द्वानी में विभिन्न अव्यवस्थाओं के लिए आशाओं को दोषी ठहराया जा रहा जो बिल्कुल गलत है. मीडिया में लगाए गए आरोपों से आशाओं की छवि धूमिल हो रही है जिससे आशायें आहत हैं और उनका मनोबल गिरा है. जो कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उचित नहीं है. इसलिये अस्पताल प्रशासन को आशाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए.’
उन्होंने कहा कि, “घोषणा में आशाओं का सम्मान और अस्पताल में अपमान नहीं चलेगा.”

हल्द्वानी अध्यक्ष रिंकी जोशी ने कहा कि, “महिला अस्पताल प्रशासन द्वारा अक्सर ही आशाओं को किसी न किसी रूप में अपमानित किया जाता है. कभी अस्पताल के गेट से हो अंदर न आने देना, कभी मरीज़ के साथ अंदर न आने देना और ओपीडी में कुछ डॉक्टरों द्वारा अक्सर मरीजों के सामने ही आशाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाना आम बात हो गयी है. कुछ डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे इस अभद्र व्यवहार की शिकायत भी कई बार सीएमएस महोदया से की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई न तो उन डॉक्टरों के व्यवहार में कोई परिवर्तन आया न ही उनके खिलाफ कोई कार्यवाही की गयी. इसलिये महिला अस्पताल प्रशासन को आशाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए निर्देशित किया जाय.’
उन्होंने कहा कि, ‘आशाओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही नहीं हुई तो हमें मजबूरीवश आंदोलन पर बाध्य होना पड़ेगा।’

यह भी पढ़ें 👉  Champawat: मुख्यमंत्री के प्रयासों से बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

मांगें:
1- आशाओं के प्रति अपने रवैये में अस्पताल प्रशासन बदलाव करे और दिन रात स्वास्थ्य विभाग के अभियानों, सर्वे, कोविड, पल्स पोलियो जैसे कामों में जुटी आशाओं पर गलत आरोप लगाना बंद करे और आशाओं के साथ अस्पताल में सम्मानजनक व्यवहार करने का आदेश आपके द्वारा जारी किया जाय.
2- महिला अस्पताल हल्द्वानी में पूरे चौबीस घंटे गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच की सुविधा सुनिश्चित की जाए.
3- सेकंड लेवल अल्ट्रासाउंड, डाप्लर की सुविधा तत्काल शुरू की जाय.
4- गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की तारीखें तीन महीने बाद की नहीं बल्कि तत्काल उनका अल्ट्रासाउंड करने की सुविधा दी जाए.
5- विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे महिला अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाय.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित

धरना-प्रदर्शन में रिंकी जोशी, सरोज रावत, दीपा बिष्ट, गीता पांडेय, चम्पा मंडोला, प्रीति रावत, डॉ कैलाश पांडेय, हुमेरा अंजुम, अनुराधा, कमरूल निशा, हेमा शर्मा, गंगा तिवारी, फरहीन, रजनी, कविता भट्ट, बृजेश कटियार, विमला कपकोटी, सलमा, लता सती, हंसी उप्रेती, राबिया, मीनू चौहान, गीता देवी, राजकुमारी, मालती, सावित्री भंडारी, सरिता साहू, गंगा साहू, शहनाज, सुनीता सक्सेना, सुधा जायसवाल, सुनीता अरोड़ा, मंजू, माया तिवारी, छाया, माला वर्मा, भगवती बेलवाल, सीमा आर्य, लता कोहली, दीपा आर्य, देवकी गोस्वामी, इंदु बाला, दीपा कनवाल, सुनीता आर्य, रुखसाना, अनीता देवल, पुष्पा पवार, पुष्पा मेहता, गीता जोशी, मीना मटियानी, प्रेमा रौतेला, पुष्पलता, शकुन्तला, दिव्या, भावना, ललिता, रेणू, माया टंडन, चंपा, हंसी बेलवाल, कविता बिष्ट, चंपा परिहार, मीना, ममता पपने, मोहिनी ब्रजवासी, सुधा जायसवाल, जानकी जोशी, मुमताज, जायदा, शांति देवी, अंबिका जोशी, विनीता थापा, यशोदा बोरा, पूजा आर्य, रेखा, मीना सनोला, दीपा उपाध्याय, गीता पालीवाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अस्पताल में अपमान नहीं चलेगा : डॉ कैलाश पांडेय उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड सम्मान और समस्याओं के समाधान की मांग हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी- घोषणा में आशाओं का सम्मान हल्द्वानी: आशाओं का महिला अस्पताल में धरना हल्द्वानी: आशाओं ने महिला अस्पताल में दिया धरना

Related Stories

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
नई दिल्ली में इंडोनेशिया दूतावास में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार और कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको संस्कृत सहयोग पर चर्चा करते हुए। Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 6 अगस्त को स्कूल बंद। Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा एक्शन, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

  • सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  • उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

  • नई दिल्ली में इंडोनेशिया दूतावास में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार और कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको संस्कृत सहयोग पर चर्चा करते हुए। Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 6 अगस्त को स्कूल बंद। Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,018)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (11,004)
  • नैनीताल (6,428)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,125)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर