हल्द्वानी: होमस्टे पर प्रशासन की सख्ती, दो बिना पंजीकरण इकाइयों पर गिरी गाज
हल्द्वानी क्षेत्र में होमस्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार।
एसडीएम ने काठगोदाम क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर संचालन बंद करने के निर्देश
हल्द्वानी 17 मई 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में रविवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार द्वारा परगना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत संचालित होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत स्थित आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो होमस्टे आनंदम होमस्टे एवं बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए।
उपजिलाधिकारी द्वारा होमस्टे में उपलब्ध सफाई व्यवस्था, आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए नियमानुसार पंजीकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जब तक वैध पंजीकरण नहीं होता है तब तक होम स्टे का संचालन नहीं किया जायेगा। यदि भविष्य में बिना वैध पंजीकरण का संचालन करते हुये पाये गए तो उक्त होम स्टे को नियमानुसार सीलबन्द कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
निरीक्षण के दौरान कुछ होम स्टे मौके पर मौजूद नहीं मिले एवं कुछ बन्द अवस्था में पाये गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनपद / परगना हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होमस्टे एवं अन्य पर्यटन इकाइयों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


