Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी- भारी बरसात से गौला उफनाई , अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन , देखें ताजा हालात
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी- भारी बरसात से गौला उफनाई , अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन , देखें ताजा हालात

Mohan Chandra Joshi September 10, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा लगातार विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल व क्षेत्र में तैनात सभी फील्ड कार्मिकों को पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा है। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार अपने अपने क्षेत्रों में बंद सड़कों एवं जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण करेंगे और विभागों से समन्वय कर तात्कालिक राहत के बचाव के उपाय करवाएंगे।

जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर भी उपजिलाधिकारियों तहसीलदारों, खण्ड विकास अधिकारियों को भी अपने अपने क्षेत्रों में वर्षा से हो रहे नुकसान व घटनाओं से संबंधित जानकारी त्वरित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों आदि को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर अलर्ट रहें तथा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक घटना घटित होने पर तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए राहत एवं बचाव आदि के कार्य करें। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग जो समय समय पर विभिन्न स्थानों में बाधित व बन्द हो रहा है, उसे तत्काल सुचारू करने के निर्देश एन एच के अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही उन्होंने अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों को भी सड़क मार्ग बंद होने पर उसे तत्काल सुचारू के निर्देश दिए हैं,उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर रिस्पांस टाइम कम रखते हुए त्वरित कार्यवाही की जाय। साथ ही बिजली और पानी वाले विभागों के अधिकारी किसी भी सूचना पर तत्काल सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी रामनगर ने धनगड़ी नाले का निरीक्षण किया। अत्यधिक वर्षा के कारण यातायात बाधित था किन्तु अब वर्तमान में यातायात सामान्य है। अन्य नालो में भी पानी का स्तर सामान्य है।

गौला का जलस्तर 14000 क्यूसेक होते ही अलर्ट जारी


उपजिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा रकसिया और कलसिया नाले क्षेत्र का निरीक्षण किया, ईई पीडब्ल्यूडी हल्द्वानी द्वारा सुखी नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया एवम् सभी तहसीलदारों ने अपने अपने तहसील क्षेत्रांतर्गत बंद सड़कों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया ।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार गौला का जलस्तर 14000 क्यूसेक होते ही अलर्ट जारी किया गया।

24 घण्टे की जनपद की औसत वर्षा 60.7 मिमी0 आंकलित

नैनीताल। आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया की जनपद नैनीताल में दिनांक 10 सितम्बर 2023 को गत 24 घण्टे की जनपद की औसत वर्षा 60.7 मिमी0 आंकलित की गई जिसमें हल्द्वानी (काठगोदाम ) में 82.00 मिमी, नैनीताल में 120 मिमी, कोश्याकुटोली में 54.2 मिमी, धारी में 90.0 मिमी, बेतालघाट में 30.0 मिमी, रामनगर में 13.6 मिमी तथा कालाढूंगी में 35.0 मिमी मापी गई तथा दिनांक 10 सितम्बर 2023 को जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में प्रातः से ही लगातार वर्षा हो रही है। दिनांक 10 सितम्बर, 2023 की प्रातः वर्षा / अतिवृष्टि से जहाँ 1 राज्य मार्ग तथा 07 ग्रामीण मार्ग बाधित चल रहे थे वहीं सायं तक 1 राज्य मार्ग 1 प्रमुख जिला मार्ग तथा 13 ग्रामीण मार्ग मलबा आने / भू-स्खलन से बाधित हो गये हैं। इन मार्गों को जे.सी.बी. के माध्यम से सुचारू करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त काठगोदाम- नैनीताल राष्ट्रीय राज मार्ग, रूसी बाईपास मार्ग एवं काठगोदाम भीमताल मार्ग पर सलड़ी के निकट मार्ग पर पत्थर / बोल्डर आने से मार्ग बाधित हुए, जिसे तत्काल जे.सी.बी. के माध्यम से सुचारू कर दिया गया। अत्यधिक वर्षा होने के कारण चोरगलिया, हल्द्वानी स्थित शेरनाला एवं सूर्यानाला जान पर आ जाने से मार्ग को यातयायात हेतु प्रतिबंधित किया गया तथा घनगढ़ी एवं ढैला नाले को भी तेज बहाव के दृष्टिगत कुछ अवधि हेतु आवागमन हेतु प्रतिबंधित किया गया। गौला नदी के कैचमेंट में अत्यधिक वर्षा के फलस्वरूप गौला नदी के डाउनस्ट्रीम के क्षेत्रों में अवस्थित ग्रामों एवं आवासीय क्षेत्रों में एलर्ट प्रसारित करते हुए सायं 03 बजे लगभग गौला बैराज के समस्त गेट के माध्यम से डिस्चार्ज 14000 क्यूसेक छोड़ा गया। माह अगस्त, 2023 में हुई अतिवृष्टि के दौरान विभिन्न नदियों / नालों में तेज जलप्रवाह के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, विभागों द्वारा सुरक्षात्मक / न्यूनीकरण के दृष्टिगत नदियों के चैनेलाईजेशन का कार्य कराया गया था. परिणामस्वरूप सूखी नदी में तेज वर्षा होने के उपरान्त भी जलप्रवाह सुचारू बना रहा है।

सूखी नदी से जल प्रवाह की स्थिति-अप स्ट्रीम व डाउन स्ट्रीम

यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh Accident: डंपर और कार की भीषण भिड़ंत, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल

राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग की टीमों द्वारा मार्गों / रपटों पर आये जल प्रवाह एवं पत्थरों / बोल्डरों को हटाते हुए मार्ग सुचारू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 100 वार्डों की निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात

तहसीलदार कोश्याकुटौली द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग के संवेदनशील स्थलों लोहाली, कैची, भौर्या बैण्ड आदि का निरीक्षण करते हुए मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू रखा गया।

तहसीलदार रामनगर द्वारा भ्रमण के उपरान्त काशीपुर मर्चुला राष्ट्रीय राज मार्ग में स्थित धनगढ़ी नाले में तेज प्रवाह के कारण सायं 03 बजे तक मार्ग प्रतिबंधित किये जाने तथा स्थिति सामान्य होने पर जे०सी०बी० एवं पुलिस बल की तैनाती करते हुए मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू कराया गया। विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सामान्य होने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए किसी प्रकार की क्षति की सूचना शून्य दी गई है।

तहसीलदार खन्स्यू द्वारा वर्षा के दृष्टिगत तहसील के पट्टी गौनियारो, पदमपुर, भद्रकोट, चौगढ़, गरगड़ी, विशज्यूला, डालकन्या आदि में राजस्व विभाग के कार्मिकों के साथ निरीक्षण करते हुए कतिपय स्थानों पर मलुवा आने से जे०सी०बी० द्वारा खुलवाये जाने एवं डालकन्या में फ्यूज खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर ऑपरेटर द्वारा सुचारू कराए जाने की कार्यवाही की गई। आपदा सम्बन्धी अन्य सूचना शून्य बताई गई है।

तहसीलदार कालाढूंगी द्वारा भी क्षेत्र के भ्रमण व निरीक्षण के उपरान्त मार्ग बाधित होने व आपदा सम्बन्ध शून्य सूचना दी गई है।

जनपद के विभिन्न नगरीय एवं पर्वतीय क्षेत्रों से प्रत्येक 02-02 घंटे पर आपदा एवं क्षति सम्बन्धी सूचना प्राप्त की गई। वर्तमान तक इन दो दिवसों में किसी भी तहसील से किसी प्रकार की जनहानि पशुहानि, भवन क्षति आदि की स

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Crime News Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन उत्तराखंड से खबर देखें ताजा हालात देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग हल्द्वानी- भारी बरसात से गौला उफनाई

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
डीएम विशाल मिश्रा बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बूथ संख्या 122 पर SIR कार्यों का निरीक्षण करते हुए Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

  • डीएम विशाल मिश्रा बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (625)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,326)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,496)
  • खेल (363)
  • चंपावत (991)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (722)
  • देहरादून (11,155)
  • नैनीताल (6,499)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,172)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (516)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (928)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन