हल्द्वानी- यहां जीजा बना हैवान , होटल में ले जाकर साली से किया दुष्कर्म
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की शुरू
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने अपने रिश्ते के दामाद पर अपनी बेटी के साथ रेप और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने दी गई तहरीर में कहा है कि इसी 25 अप्रैल को उनके रिश्ते का दामाद कमल उनकी 18 वर्षीय छोटी बेटी को अपने घर ले गया था। कमल मूलत: बागेश्वर के बैशानी गांव का रहने वाला है जबकि फिलहाल किच्छा में रहता है।
आरोप है कि यहां से वह पीड़िता को एक होटल में ले गया जहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद जब तक लड़की उसके घर रही वह उसकी पिटाई करता रहा। बाद में पीड़िता ने फोन करके अपने परिजनों को बताया कि कमल उसके साथ मारपीट करता है।
इस पर उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को वहां भेजा जहां कमल ने उसके साथ भी मारपीट की। 3 मई को दोनों लड़कियां वापस अपने घर आ गईं। तब से आरोपी कमल उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा हैं।
पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


