हल्द्वानी: गौला-नंधौर खनन में अनफिट, 2010 से पहले के वाहन पंजीकरण होंगे निरस्त
Haldwani News- खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में।

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि दिनांक 15.04.2025 को जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक आहूत की गई, उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया है कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत खनन कार्य हेतु लगे हुए पुराने पंजीकृत वाहनों पर विशेष अभियान चलाते हुए उक्त वाहनों की फिटनेस की जॉच कर अनफिट वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि खनन कार्य हेतु लगे हुए वर्ष, 2010 से पूर्व पुराने पंजीकृत वाहनों की सूची इस कार्यालय को अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे की सम्भागीय तकनीकी निरीक्षक (प्रावधिक) हल्द्वानी के साथ संयुक्त जॉच कर खनन कार्य हेतु लगे हुए पुराने पंजीकृत वाहनों पर विशेष अभियान चलाते हुए अनफिट वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक