हल्द्वानी : अनुसूचित जाति छात्रावास पाइंस भीमताल के निर्माण हेतु 1.625 करोड़ की पहली किस्त जारी
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस भीमताल के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रावास के लिए एक करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार , मुख्य मंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत नैनीताल के भीमताल में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाना है जिसके लिए निर्माण की पहली किस्त एक करोड़ 62 लाख 50 हजार जारी की गई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निदेशक ने जानकारी दी है की जल्द नियमित समय पर केंद्र प्रायोजित योजना जो कि अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना है इसके तहत छात्रावास निर्माण को मंजूरी मिली है जो कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।
श्री भट्ट ने बताया कि यह छात्रावास गरीब छात्रों को उनके भविष्य निर्माण में काम आएगा श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन