हल्द्वानी- नशे के खिलाफ पुलिस को सबसे बड़ी सफलता , 52 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार , Video
Haldwani News: नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली पुलिस ने 52 लाख की आधा किलो से अधिक स्मैक के साथ एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस और एसओजी की सयुंक्त टीम को स्मैक तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने रामपुर रोड बेलबाबा के पास से एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस को 522 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
साथ ही तस्कर के पास से एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
पूरे मामले का खुलासा आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेन्द्र धोनी ने किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा स्मैक तस्कर बरेली का रहने वाला है। जिसका नाम वीरेंद्र पाल है, जोकि यहां पर स्मैक की तस्करी की घटना को अंजाम देने वाला था, लेकिन समय रहते हुए पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।
आईजी ने बताया पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ के आसपास की है, उन्होंने कहा पुलिस निरतंर तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है।
उन्होंने पुलिस और एसओजी को टीम को बीस हजार रुपए और एसएसपी नैनीताल द्वारा पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


