Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: डीएम वंदना ने गौलापार- चोरगलिया में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण , जन समस्याओं को भी सुना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: डीएम वंदना ने गौलापार- चोरगलिया में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण , जन समस्याओं को भी सुना

Mohan Chandra Joshi January 6, 2024
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News : शनिवार को जिलाधिकारी ने साप्ताहिक भ्रमण/जनसुनवाई के अंतर्गत
गौलापार मुख्य मोटर मार्ग (स्टेट हाईवे 41) पर वन विभाग अंतर्गत सूर्या नाला पुल के समीप रीवर ट्रेनिंग कार्य, शेर नाला पर प्रस्तावित सेतु, इंदरपुर औऱ नयागांव कटान में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगलिया, मछली वन के समीप सिंचाई विभाग के नहर हेड बंधा कार्य, दुबैलबैरा में नंधौर नदी द्वारा हो रहे कटाव का स्थलीय निरीक्षण किया।

इसके पश्चात उन्होंने प्रभात तारा स्कूल काठवास चोरगलिया में जनसुनवाई कर स्थानीय लोग, प्रगतिशील काश्तकार , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ जनसंवाद क्षेत्रीय जन समस्याओं का निराकरण भी किया। जनसंवाद में मुख्य रूप से जल, पानी, सड़क, भू कटाव आदि के मुद्दे प्रमुखता से रखे गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में सूर्या नाला से अत्यधिक जल प्रवाह से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।साथ ही जनहानि, वनहानि, भू-क्षरण, भू-कटाव आदि के कारण स्थानीय लोगों को अत्यंत परेशानियां होती हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा स्टेट हाईवे 41 हल्द्वानी, काठगोदाम, चोरगलिया, सिडकुल, सितारगंज उत्तर प्रदेश आदि अन्य विभिन्न शहरों को आपस में जोड़ता है।जिसके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी व रिवेन्यू डिपार्मेंट को संयुक्त रूप से ड्रोन फोटोग्राफी करते हुए सर्वे कराकर राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा

ग्राम इंद्रपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईई जल संस्थान को उनके डिविजन (लालकुआं) में अब तक चालू नहीं हुई योजनाओं और लंबित कार्यों के संबंध में ठेकेदार को तीन दिन के भीतर कार्य शुरू करने के नोटिस देने के निर्देश दिए। नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर कार्य शुरू नहीं होता तो संबंधित ठेकेदार की बॉन्ड अवधि को निरस्त करते हुए फिर से कार्य शुरू करने को कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही लालकुआं क्षेत्र में लंबित कार्य के साथ ही ऐसे योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने को बात कही,जो कार्य शुरू नहीं हुए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगलिया के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ को मानसून अवधि में यानी जून से अगस्त तक क्षेत्रीय लोगों को आपात की स्थिति में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से विशेष टीम तैनात रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्थाई रूप से कार्यरत चिकित्सक को वहीं तैनात करने हेतु निर्देशित किया। सीएमओ ने बताया कि आजकल लगभग 50 की ओपोडी रोज हो रही है। इसके साथ ही अस्पताल में समस्त जीवन रक्षक औषधि और वैक्सीन की उपलब्धता है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में लैब भी संचालित हो रही है और चिकित्सक भी पूर्ण मनोयोग से मरीजों का उपचार करते है।

चोरगलिया कैनाल सिस्टम में आ रही समस्या की जांच और स्थाई समाधान हेतु निरीक्षण के दौरान ईई सिंचाई को एक माह के भीतर कैनाल में आ रही समस्या और उसके समाधान हेतु डीपीआर उपलब्ध कराने की बात कही। बता दें कि चोरगलिया कैनाल सिस्टम से चोरगलिया क्षेत्र की लगभग 07 नहरों को पानी की आपूर्ति की जाती है। पाइप में सिल्ट के जमाव से लोगों को पूरा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

जिलाधिकारी ने
वित्तीय वर्ष 2023-24 में दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत विकास खंड हल्द्वानी की ग्राम पंचायत नया गांव की 03 और खनवाल कटान की 01 महिला को लखपति दीदी के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत नया गांव कटान की 05 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कुल 12 लाख की सीसीएल( बैंक लिंकेज) की धनराशि वितरित की गई।

स्वरोजगार की दिशा में कार्य कर रही ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके, इसके लिए जिलाधिकारी ने एपीडी को इस दिशा में कार्य करने की बात कही। कहा की सरकारी योजनाओं का कनवर्जेंस किया जाए। जिससे लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके।

नया गांव के ग्रामवासियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में अत्यधिक रोस्टिंग की जा रही हैं जिससे लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे। जिसमें सुबह के समय के समय रोस्टिंग होती हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग सितारगंज के अधिशासी अभियंता को क्षेत्र का रोस्टिंग चार्ट उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही कहा कि सुबह के समय रोस्टिंग के समय में बदलाव किया जाए। जिससे लोग सुबह के दैनिक कार्य को सुगमता से निपटा सके। माधवानंद जोशी ने बताया कि नया गांव में उनके सहित एक अन्य परिवार को विद्युत कनेक्शन दिया जाना है। इसके लिए सितंबर 2022 में विभाग से विद्युत पोल की मांग को गई थी। विभाग द्वारा पोल लाकर मौके पर रखे गए है किंतु आज तक पोल लगाए नही गए। जिलाधिकारी ने ईई विद्युत को एक सप्ताह के भीतर पोल लगाकर विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिए। ग्ाम आमखेड़ा के देवपुर सनवाल के लोग ने बताया कि छोटी लाइन होने के कारण पानी का समस्या बनी हुई है। उन्होंने समस्या के निराकरण हेतु बगल बड़ी लाइन में पानी के नए कनेक्शन देने की मांग की। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों से जांच और समस्याओं को निस्तारण करने की बात कहे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित

मौके पर उपजिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा, सीएमओ डा भागीरथी जोशी, सीईओ जगमोहन सोनी, ईई लोनीवि अशोक चौधरी, सिंचाई बी सी नैनवाल, जल संस्थान नंद किशोर,डीडीओ गोपाल गिरी, एपीडी चन्दा राज, डीपीओ मुकुल चौधरी, और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर जन समस्याओं को भी सुना देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग हल्द्वानी: डीएम वंदना ने गौलापार- चोरगलिया में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Related Stories

नैनीताल कोर्ट में महिला पर्यटक का वीडियो बनाने के दोषी होटल कर्मचारी को एक साल की सजा। नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून में ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान समारोह के दौरान मंच पर अतिथियों द्वारा विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

“यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य। गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
चम्पावत कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा। चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल कोर्ट में महिला पर्यटक का वीडियो बनाने के दोषी होटल कर्मचारी को एक साल की सजा। नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा

  • देहरादून में ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान समारोह के दौरान मंच पर अतिथियों द्वारा विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

  • गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य। गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

  • IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (430)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,105)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,353)
  • खेल (350)
  • चंपावत (934)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,546)
  • नैनीताल (6,224)
  • पर्यटन (202)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (980)
  • यात्रा (383)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (690)
  • रोजगार (475)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश