Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani: डीएम वंदना की अध्यक्षता में बैलपड़ाव में जनसुनवाई शिविर , उमड़े फरियादी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: डीएम वंदना की अध्यक्षता में बैलपड़ाव में जनसुनवाई शिविर , उमड़े फरियादी

Mohan Chandra Joshi May 16, 2025
ख़बर शेयर करें -

अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण

हल्द्वानी। कालाढूंगी के बैलपड़ाव स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में कुल 130 आवेदन विभिन्न समस्याओं से सबंधित प्राप्त हुए। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान हुआ। जिन समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो पाया उनके समाधान हेतु एक अवधि निर्धारित करते हुए विभागों को निर्देश देते हुए जिम्मेदारी तय की गई।

शिविर में मुख्य रूप से नलकूप, पेयजल से संबंधित मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। जिला अधिकारी ने पेयजल एवं नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वह क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर भ्रमण कर इन समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनका एक निर्धारित समय पर अधिकारी समाधान करें।
शिविर में विभिन्न गांवो में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरे पेयजल लाइनों को पूर्ण किए जाने, सहित विभिन्न समस्याएं क्षेत्र वासियों द्वारा शिविर में जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। प्रमुख रूप से बैलपड़ाव एवं कालाढूंगी क्षेत्र के विभिन्न गांव में जहां पूर्व में नाबार्ड के माध्यम से पेयजल लाइन का निर्माण कार्य कराया गया था उक्त योजना में वर्तमान में पेयजल सुविधा ग्रामीणों को न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को बैलपड़ाव क्षेत्र के 16 ग्राम पंचायतों एवं कालाढूंगी क्षेत्र के ऐसे ग्राम पंचायतों हेतु जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल लाइन निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में जिन घरों में अभी तक पेयजल संयोजन नहीं हो पाया है जो जल संयोजन से छूटे हैं उन्हें भी जल संयोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु सर्वे करने के निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पेयजल विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक गाँव में जाकर सर्वे करें, इस संबंध में गाँव के प्रत्येक प्रशासक व अन्य जनप्रतिनिधियों से जानकारी लें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश


जिलाधिकारी ने पेयजल निगम एवं जल सस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो ठेकेदार धीमी प्रगति से या कार्य ही नहीं कर रहे हैं उन ठेकेदारों का बॉन्ड निरस्त करते हुए नया टेंडर लगाते हुए कार्य प्रारंभ किया करें साथ ही कार्य न करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाले जाने हेतु कार्रवाई करें। जिला अधिकारी ने कहा कि विभाग के अधिकारी की भी अगर इन कार्यों में लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिविर में ग्राम सिमलचौड़, गेबुआ बंदरजुड़ा, मड़कनपुर, बेल पोखरा, धनपुर, विजयपुर धमोला, रतनपुर, बैलपड़ाव, नयागांव, चकलवा इन गांव में सिंचाई नलकूप खराब होने व सिंचाई, पेयजल की शिकायत ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख रखी गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नलकूप से क्षेत्र में खराब नलकूप की मरम्मत एवं सिंचाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी लेने पर अवर अभियंता की लापरवाही पर उसे तत्काल क्षेत्र से हटाते हुए अन्य अवर अभियंता की तैनाती के निर्देश दिए दिए, साथ ही वर्तमान अवर अभियंता के विरुद्ध कार्यवाही के लिए अधिशासी अभियंता को आदेशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्या को अधिकारी गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनका समाधान समय पर करना सुनिश्चित करें,जनता की जो भी समस्या हैं उनके समाधान के बारे में उन्हें वस्तु स्थिति से भी अवश्य अवगत करा दिया जाए ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके और उनका विभाग के प्रति विश्वास भी बना रहे। इस दौरान क्षेत्र के अधिकांश गांव में पेयजल की समस्या से भी ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल सस्थान को समस्या के समाधान हेतु निर्देश देते हुए जल सस्थान के अवर अभियंता को कालाढूंगी में अपना नियमित कार्यालय खोलने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र वासियों को अपनी समस्या के समाधान हेतु हल्द्वानी न आना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान विकासखंड स्तर पर हो सकता है उन्हें जिला स्तर पर न पहुंचाया जाए इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण की समस्याओं से भी क्षेत्र वासियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिसके समाधान हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जितनी भी क्षतिग्रस्त सड़कें हैं उनकी मरम्मत का प्रस्ताव 10 दिन के भीतर उपलब्ध कराऐं। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विकासखंड कोटाबाग में आधार सेंटर स्थापित करने की मांग भी रखी जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र वासियों द्वारा बंदरों व आवारा जानवरों से हो रहे नुकसान की रोकथाम की मांग जिलाधिकारी के समूह रखी इस संबंध में जिलाधिकारी ने वन विभाग को बंदर पकड़े जाने हेतु पिजड़ा लगाने तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कालाढूंगी को में आवारा जानवरों को गौशादन में रखे जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

शिविर में कालाढूंगी नगर अंतर्गत वार्ड संख्या एक में गलत तरीके से बनाए गए राशन कार्ड का मामला भी रखा गया जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार व ईओ नगर पालिका कालाढूंगी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को संयुक्त जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ ही कहा कि जिस भी स्तर से गलत व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाए गए हों ऐसे कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में चैन फेंसिंग घेरबाड़ किए जाने व सड़कों का सुधार किए जाने सहित आर्थिक सहायता आवास उपलब्ध कराए जाने सहित विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारीयों को दिए गए।
शिविर में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में विभिन्न भागों द्वारा अपने विभागीय स्टॉल लगाकर विभागीय योजना की जानकारी दी गई और जनता को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 140 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निशुल्क दवा दी गई, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 35 व्यक्तियों का स्वास्थ्य उपचार किया गया। शिविर में यू सी सी से संबंधित तीन आवेदन प्राप्त हुए। खाद्य विभाग द्वारा 6 राशन कार्डों का सत्यापन का कार्य किया गया। कृषि विभाग द्वारा 20 व्यक्तियों को कृषि उपकरण आदि उपलब्ध कराए गए, पशुपालन विभाग द्वारा 15 पशुओं के उपचार हेतु दवा आदि वितरित की गई, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।

शिविर में विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, प्रशासक विकासखंड कोटाबाग रवि कन्याल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन