Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार: सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ध्वज वंदन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हरिद्वार: सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ध्वज वंदन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi January 18, 2026
ख़बर शेयर करें -

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में शताब्दी समारोह का ध्वज वंदन के साथ शुभारंभ

Haridwar News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘ध्वज वंदन समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह शताब्दी समारोह वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तपस्वी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और अखंड साधना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का साक्षात भावात्मक अभिव्यक्ति है। माताजी का संपूर्ण जीवन त्याग, बलिदान और साधना की वह ज्योति है, जिसने असंख्य जीवनों को सही दिशा और नई दृष्टि दी। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार को किसी एक संगठन की सीमाओं में नहीं बाँधा जा सकता, यह उस युग चेतना का वह प्रवाह है, जो व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र के उत्थान की ओर अग्रसर करता है।

मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक चेतना का स्मरण करते हुए कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और आदि कैलाश जैसे तीर्थस्थल भारत की आत्मा की धड़कन हैं। ऐसे पावन परिवेश में आयोजित यह शताब्दी समारोह भारतीय संस्कृति, संस्कार और साधना परंपरा के नवजागरण का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किया गया है। सख्त दंगारोधी कानून एवं धर्मांतरण कानून भी लाया गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 10 हजार एकड़ से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सेवा, साधना और संस्कार के त्रिवेणी संगम यह शताब्दी समारोह नवयुग का निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। विश्व की महान सभ्यताओं का निर्माण सामूहिक चरित्र निर्माण के माध्यम से ही संभव हुआ है। जब समाज के व्यक्ति नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाते हैं, तभी सशक्त संस्कृति और स्थायी सभ्यता का निर्माण होता है। जनशताब्दी समारोह इसी सामूहिक चेतना को जाग्रत करने का महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

शताब्दी समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह समारोह किसी वैराग्यपूर्ण एकांत तपोभूमि का आयोजन नहीं है, बल्कि यह युगऋषि पूज्य आचार्यश्री का “खोया-पाया विभाग” है, जहाँ व्यक्ति स्वयं को और अपने दायित्व को पुनः खोजता है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य किसी के द्वार पर खड़ा होकर प्रतीक्षा नहीं कर रहा, वरन् यह आयोजन स्वयं आपके सौभाग्य का द्वार खोलने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने समाज परिवर्तन का संदेश देते हुए कहा कि “गंगा की कसम, यमुना की कसम, यह ताना-बाना बदलेगा। कुछ हम बदलें, कुछ तुम बदलो, तभी यह ज़माना बदलेगा।” उन्होंने जनसमूह से आत्मपरिवर्तन को ही सामाजिक परिवर्तन की प्रथम शर्त बताते हुए कहा कि जब व्यक्ति स्वयं बदलने का साहस करता है, तभी राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण की नींव सशक्त होती है। शताब्दी समारोह का उद्देश्य भी इसी चेतना को जाग्रत करना है, ताकि विचार, आचरण और कर्म के स्तर पर सकारात्मक बदलाव संभव हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

शताब्दी समारोह के अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री विनय रुहेला, सुदर्शन न्यूज के प्रबंध निदेशक सुरेश चव्हाण, ईडी के पूर्व निदेशक राजेश्वर सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश

कार्यक्रम में डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने विशिष्ट अतिथियों सहित न्यायाधीश परविन्दर सिंह, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, स्वामी सम्पूर्णानंद जी, स्वामी वेलु बापू जी, के नारायण राव, रमेश भट्ट, दिनेश काण्डपाल, आचार्य डॉ दयाशंकर विद्यालंकार, आदि को शांतिकुंज का प्रतीक चिह्न, गंगाजली, रुद्राक्ष की माला तथा युग साहित्य आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।
राजा दक्ष की नगरी कनखल के वैरागी द्वीप की भूमि पर जब शताब्दी ध्वज लहराया, तो मानो एक युग ने अपने गौरवशाली अतीत को नमन करते हुए नवसंकल्प लिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा व अखण्ड दीपक के शताब्दी समारोह का शुभारंभ ध्वज वंदन के साथ श्रद्धामय वातावरण में हुआ। यह आयोजन 23 जनवरी तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, दायित्वधारी श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल, शोभाराम प्रजापति, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haridwar News- Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पौड़ी के धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास खाई में गिरी ईको वैन Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा सत्र और अनुपूरक बजट पेश किए जाने की तैयारी Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में अभिनेत्री उर्मिला सनावर Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की सजा का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घायल और अस्वस्थ श्रद्धालु की सहायता करती SDRF टीम Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पौड़ी के धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास खाई में गिरी ईको वैन Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल

  • गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा सत्र और अनुपूरक बजट पेश किए जाने की तैयारी Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • देहरादून

    Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

  • उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

  • हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में अभिनेत्री उर्मिला सनावर Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें

  • पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की सजा का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,911)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,570)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (460)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (762)
  • देहरादून (11,445)
  • नैनीताल (6,629)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,238)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास