हल्द्वानी (बड़ी खबर): यहां युवक की हत्या से सनसनी , खाली प्लॉट में मिला शव

पुलिस ने चंद घंटों में किया हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Haldwani News:कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है यहां दोस्तों के साथ पार्टी पर गए युवक की हत्या से हड़कंप मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार को कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिदरामपुर चकुलवा निवासी नवीन जोशी उम्र 38 वर्ष अपने दो दोस्त शेर सिंह कुंवर व एक अन्य के साथ जंगल पार्टी के लिए गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो था उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। देर रात शेर सिंह कुवंर ने नवीन के परिजनों को फोन किया और कहा कि उसने शराब ज्यादा पी ली है और वह प्लॉट पर पड़ा हुआ है। परिजन रात प्लॉट पर पहुंचे और नवीन को घर लाए देखा तो उसकी मृत्यु हो गई थी।

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसएसपी पंकज भट्ट के द्वारा घटित घटना का तत्काल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा निरीक्षण घटना स्थल बयान वादी, बयान चश्मदीद व सुरागरसी पतारसी कर टीम द्वारा अथक प्रयास कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देकर अभियोग के नामजद अभियुक्त शेर सिंह कुँवर पुत्र जगत सिहं कुँवर निवासी ग्राम विदरामपुर, चकलुवा थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त शेर सिंह द्वारा बताया कि हम दोनो ने कल एक साथ अत्यधिक शराब पी थी जिस कारण शराब के नशे मे आपस में कहा सुनी हो गयी जिसमे हमारी आपस मे गुथम गुत्था हो गयी जिस कारण मुझे गुस्सा आ गया और मैने आवेश व शराब के अधिक नशे में नवीन जोशी को गला दबाकर मार दिया तथा साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 302 भादवि के पर्याप्त साक्ष्य है जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
FIR NO:- 150/2022
धारा:- 302 IPC
अभियुक्तः –
शेर सिंह कुँवर पुत्र जगत सिहं कुँवर निवासी ग्राम विदरामपुर, चकलुवा थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 41 वर्ष
पुलिस टीमः-
थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी
उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह बिष्ट
उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह
उपनिरीक्षक विजय कुमार
उपनिरीक्षक हरजीत सिंह
कानि0 मोहन चन्द्र जोशी
कानि0 मनोज जोशी
कानि0 लखविन्दर सिह
कानि0 रविन्द्र सिंह कम्बोज
कानि0 राजकुमार कम्बोज
कानि0 तेजपाल सिंह

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें