हल्द्वानी- (बड़ी उपलब्धि) आठ साल की प्रियल ने कार्टव्हील में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड , Video
Haldwani News: हल्द्वानी की रहने वाली आठ साल की प्रियल साहू ने छोटी उम्र में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। प्रियल ने एक मिनट में 60 कार्टव्हील करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है।
शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने प्रियल को प्रोविजनल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सीआईडी में एएसआई मुकेश पाल ने प्रियल की सफलता पर बधाई दी।
बता दें कि प्रियल ने टैंपल ऑफ शाउलिन कुंग-फू के कोच अमित सक्सेना के निर्देशन में इस उपलब्धि को पूरा किया है। इससे पहले गौलापार की 13 साल की रिया पलड़िया निरालांबा चक्रासन में रिकार्ड बना चुकी है। कार्यक्रम के दौरान रुपेंद्र नागर, हेमंत साहू मौजूद थे।
कार्टव्हील (cartwheel) एक बेसिक जिमनैस्टिक्स स्किल है, जो आपकी अपर बॉडी को मजबूती देती है और साथ ही आपको और भी ज्यादा एडवांस्ड मूव करना सीखने में मदद करता है। कार्टव्हील सीखने के लिए, आपको एक ऐसे सेफ एनवायरनमेंट की तलाश करना होगी, जहां पर आप आपके हाथों और पैरों को इस तरीके से रखने की प्रैक्टिस कर सकें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


