हल्द्वानी – प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , सरकारी भूमि पर निर्मित इन अवैध भवनों को किया सील
Haldwani News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां प्रशासन ने बनभूलपुरा में अवैध मदरसे और नमाज वाली जगह ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है , देर रात प्रशासन ने अपना फैसला बदला है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है, इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही।
इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से प्रेस नोट जारी करते हुए बताया गया है कि सभी संबंधित को सूचित किया जाता है कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दिनांक 04.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में राजकीय भूमि पर निर्मित दो भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है। उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल के आदेशों के क्रम में प्रत्यावेदन का निस्तारण किया जाना है। उक्त के निस्तारण की कार्रवाई पूर्ण होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को दिए गए हैं। फिलहाल ध्वस्तीकरण वाले दोनों भवन को प्रशासन ने सील कर दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


