हल्द्वानी – दुकानों के बाहर सड़क अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी, सामान जब्त
Haldwani News: हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है।
हल्द्वानी में सड़क के किनारे किए जा रहे अतिक्रमण पर प्रशासन, नगर निगम और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि व्यापारियों से लगातार यह अपील की जा रही है कि वह सड़क किनारे अपने दुकान का सामान निकाल कर काम ना करे, बावजूद इसके नैनीताल रोड पर दुकानों और शोरूम के बाहर सामान निकाल कर काम किया जाता है।
जिससे यातायात भी प्रभावित होता है और आम लोग फुटपाथ पर नहीं चल पाते हैं, ऐसे में आज कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिनका सामान नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


