हल्द्वानी- सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत , परिवार में मचा कोहराम
Haldwani News: हल्द्वानी से अपने घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटनासे मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है बिंदुखत्ता स्थित अपने घर को जा रहा था कि अचानक बाइक सांड से टकराने से यह हादसा हुआ।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी उम्र 32 वर्ष सोमवार की देर शाम को हल्द्वानी से घर को जा रहा था, राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद उसका उपचार बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में किया जा रहा था, परंतु मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई।
युवक के दो मासूम बच्चे हैं, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है, मिलनसार हंसमुख व्यवहार के धनी मनोज की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रोजगार समाचार: SSC Stenographer Recruitment 2026—700+ पदों पर निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन
Weekly Horoscope: 27 अप्रैल–3 मई, इन राशियों की खुलेगी किस्मत; जानें शुभ रंग-अंक और पूरा हाल