उत्तराखंड – सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत
घटना से परिवार में मचा कोहराम
Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में नैनीताल जनपद में बंदी रक्षक पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि आज दोपहर 112 पर किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी,कि रामनगर हल्द्वानी मार्ग के समीप बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है।
घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोट जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि मृतक नैनीताल जनपद में बंदी रक्षक के पद पर तैनात था उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


