उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया बहनों को तोहफा
Dehradun News: उत्तराखण्ड सरकार ने इस वर्ष भी बहनों को परिवहन निगम की सभी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा की सौगात दी है, इसके लिए धामी सरकार ने आदेश जारी कर दिये है। गौर हो कि सरकार पहले भी इस तरह की सुविधा देती आई है। यानी भाइयों को राखी बांधने के लिए दूर-दराज से आने वाली बहनें राज्य सरकार परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये दिए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


