गंगोत्री धाम में SDRF का साहसिक रेस्क्यू, भागीरथी के बीच फंसी महिला को बचाया
फोटो: गंगोत्री धाम में रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकालती SDRF टीम।
तेज बहाव में बहकर टापू पर पहुंची महाराष्ट्र निवासी महिला, जवान ने कंधे पर बैठाकर सुरक्षित निकाला
उत्तरकाशी,17 मई 2026। श्री गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान एक महिला अचानक फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई और नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गंगोत्री की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF के आरक्षी सहदेव राणा ने साहस का परिचय देते हुए नदी के बीच टापू तक पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने महिला को अपने कंधों के सहारे नदी पार कर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। वहीं मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार और पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास ने भी पूरे अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रेस्क्यू की गई महिला की पहचान वैशाली प्रकाश (करीब 40 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद महिला और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने SDRF और उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साहस और सेवा भावना की जमकर सराहना की।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


