Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

गैरसैंण और काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर आवास विभाग ने अहम निर्णय लिया है। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात दबाव कम होगा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य।

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में गैरसैंण और काण्डा मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आवास विभाग ने तेज की कार्रवाई, दोनों परियोजनाओं को मिली सैद्धान्तिक सहमति

पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- डॉ आर. राजेश कुमार

देहरादून, 18 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने विभागीय व्यय समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में दोनों परियोजनाओं के विस्तृत आगणनों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठकों में आवास विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभाग का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पर्वतीय नगरों में बढ़ते वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के साथ स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व

गैरसैंण में 91 वाहनों की आधुनिक पार्किंग का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में गैरसैंण में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु पेयजल निगम द्वारा ₹1504.35 लाख लागत का विस्तृत आगणन प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव के अनुसार भू-तल पर 36 कार पार्किंग, 7 दुकानें और 2 कार लिफ्ट का प्रावधान किया गया है, जबकि टेरेस पर 55 कार पार्किंग और 1 अतिरिक्त कार लिफ्ट प्रस्तावित है। इस प्रकार कुल 91 वाहनों की पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। प्रस्ताव में बीआरसी/सीआरसी फैकल्टी हॉल और तीन क्लास रूम का भी प्रावधान रखा गया था। इस पर सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवास विभाग की जिम्मेदारी केवल पार्किंग निर्माण तक सीमित है और अन्य अतिरिक्त निर्माण प्रस्तावों को हटाकर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप संशोधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना को व्यवहारिक और जनहितकारी स्वरूप में तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू

काण्डा में 53 वाहनों की पार्किंग सुविधा
बागेश्वर जनपद के काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना के संशोधित आगणन पर भी विभागीय व्यय समिति ने विस्तार से विचार किया। ₹540.85 लाख लागत की इस परियोजना में भूतल पर 7 दुकानें और 26 कार पार्किंग तथा प्रथम तल पर 27 कार पार्किंग प्रस्तावित की गई हैं। इसके अलावा शौचालय सुविधा का भी प्रावधान रखा गया है। इस प्रकार कुल 53 वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। बैठक में सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि पार्किंग का संचालन जिला विकास प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा किया जाए और दुकानों का आवंटन जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। विभागीय व्यय समिति ने परियोजना की अनुमोदित लागत पर सैद्धान्तिक सहमति प्रदान करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

पर्वतीय शहरों को मिलेगी राहत – डॉ आर. राजेश कुमार
सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाएं केवल वाहन खड़े करने की व्यवस्था नहीं हैं, बल्कि यह स्थानीय बाजारों को व्यवस्थित करने, यातायात दबाव कम करने और पर्यटन गतिविधियों को गति देने का माध्यम भी बनेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: आवास विभाग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास उत्तराखंड काण्डा गैरसैंण चमोली पर्यटन बागेश्वर मल्टीलेवल पार्किंग यातायात व्यवस्था सीएम धामी

Related Stories

देहरादून में ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान समारोह के दौरान मंच पर अतिथियों द्वारा विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

“यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
चम्पावत कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा। चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच केदारनाथ यात्रियों के लिए कतारबद्ध शटल सेवा संचालन और भीड़ प्रबंधन करती पुलिस व प्रशासन टीम। केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा 2026 सुचारु: भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने संभाली व्यवस्था, शटल सेवा कतारबद्ध तरीके से संचालित

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एचडीएफसी बैंक की CSR पहल के तहत 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए। देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: CM धामी ने एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान समारोह के दौरान मंच पर अतिथियों द्वारा विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

  • गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य। गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

  • IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • चम्पावत कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा। चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (430)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,104)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,352)
  • खेल (350)
  • चंपावत (934)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,546)
  • नैनीताल (6,223)
  • पर्यटन (202)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (980)
  • यात्रा (383)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,103)
  • रुद्रप्रयाग (690)
  • रोजगार (475)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
“यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश देहरादून जन दर्शन: 300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों में डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही