Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चमोली अतिवृष्टि: मलबे में पांच और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई सात ,दो लापता की तलाश जारी
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली अतिवृष्टि: मलबे में पांच और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई सात ,दो लापता की तलाश जारी

Mohan Chandra Joshi September 20, 2025
ख़बर शेयर करें -

चमोली नंदानगर अतिवृष्टि से 10 लापता लोगों में 7 शव बरामद, एक जीवित रेस्क्यू किया और 2 लापता की तलाश जारी , राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

Chamoli News: चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में अतिवृष्टि,बादल फटने से आई आपदा में लापता पांच और लोगों के शव मिल गए हैं। इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है। दो लोग अब भी लापता हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है। शुक्रवार को मौसम का साथ मिलने से क्षेत्र में युद्धस्तर पर राहत कार्य हो सके। यहां आपदा में ध्वस्त हुए पैदल और मोटर मार्गों की मरम्मत शुरू हो गई है।
पीड़ितों के लिए हेलीकाप्टर से फूड पैकेट, राशन किट व अन्य राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। घर क्षतिग्रस्त होने से बेघर हुए 84 ग्रामीणों को प्रशासन ने राहत शिविरों में शिफ्ट किया है।
नंदानगर क्षेत्र में बुधवार को आधी रात के बाद बिनसर की पहाड़ी पर बादल फटने से पांच गांवों में भारी तबाही हुई थी। इस दौरान नदी-नालों के उफान और मलबे की चपेट में आने से मां-बेटों व ससुर-बहू समेत नौ ग्रामीण लापता हो गए थे। इनमें से दो लोगों के शव खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने गुरुवार को कुंतरी गांव में बरामद कर लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

इसके अलावा यहां एक व्यक्ति को मलबे से जीवित निकाला गया था, वह 16 घंटे तक मलबे में दबा रहा। शुक्रवार को भी क्षेत्र में लापता लोगों की खोजबीन जारी रही। इस दौरान कुंतरी गांव में मलबे में दबी एक महिला और उसके दो बेटों समेत चार लोगों के शव निकाले गए।

एक अन्य व्यक्ति का शव सरपाणी गांव में मलबे से बरामद हुआ। अभी धुर्मा गांव में एक महिला और उसके बुजुर्ग ससुर लापता हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है। इसके लिए कुछ और कर्मचारी लगाए गए हैं।

शुक्रवार को इनके शव बरामद

1- नरेन्द्र सिंह, उम्र-42 वर्ष पुत्र श्री प्रताप सिंह, ग्राम कुन्तरी लगा फाली, नंदानगर।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Red Alert: कई जिलों में कल स्कूल बंद; प्रशासन हाई अलर्ट पर

2- देवेश्वरी देवी, पत्नी श्री दिलबर सिंह, ग्राम-कुन्तरी लगा फाली, नन्दानगर।

3- कान्ता देवी, उम्र 38 वर्ष पत्नी कुंवर सिंह, ग्राम कुन्तरी लगा फाली, नन्दाननगर।

4- विकास पुत्र श्री कुंवर सिंह, उम्र 10 वर्ष, निवासी – कुन्तरी लगा फाली, नन्दानगर।

5- विशाल श्री कुंवर सिंह, ग्राम-कुन्तरी लगा फाली, नन्दानगर।

कुंवर सिंह को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज
कुंतरी गांव में 16 घंटे तक मलबे में फंसे रहने के बाद जीवित निकाले गए कुंवर सिंह को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शुक्रवार को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर श्रीनगर मेडिकल कालेज ले जाया गया। गुरुवार को उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

बताया गया कि कुंवर सिंह के स्वास्थ्य में अब सुधार है, लेकिन वह बार-बार पत्नी और बच्चों के बारे में पूछ रहे हैं। कुंवर सिंह की पत्नी और दो बेटे भी मलबे में दब गए थे, जिनके शव शुक्रवार को मिले।

आपदा प्रभावित क्षेत्र में डटे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी व पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार दो दिन से आपदाग्रस्त क्षेत्र में डटे हुए हैं और अपनी निगरानी में राहत कार्य करा रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने शुक्रवार को राहत शिविरों का निरीक्षण किया और वहां ठहरे आपदा पीड़ितों से बात कर भोजन, चिकित्सा सुविधाओं आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उन्हें हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले

युद्धस्तर पर हो रहा राहत- बचाव कार्य
जिलाधिकारी ने बताया कि सेरा-धुर्मा मार्ग आपदा में वाश आउट हो गया था, जिसे शीघ्र सुचारू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कुंतरी गांव के पास तक सड़क सुचारू हो गई है। अब कुंतरी गांव में क्षतिग्रस्त सड़क को बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पैदल मार्ग बहाल करने और प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य तेजी से जारी है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र में एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम सोहन सिंह रांगण, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी, तहसीलदार दीप्ति शिखा व अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Chamoli News Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चमोली न्यूज देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
देहरादून में भारी बारिश के बीच सहस्रधारा क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन सचिवालय में SARRA की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार और प्रमुख रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
लालकुआं आंचल दुग्ध संघ का निरीक्षण करते डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी और निर्माणाधीन दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट। Lalkuan News: निदेशक ईलागिरी ने किया आंचल दुग्ध संघ का निरीक्षण, 84 करोड़ के प्लांट की प्रगति पर जताया संतोष
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: निदेशक ईलागिरी ने किया आंचल दुग्ध संघ का निरीक्षण, 84 करोड़ के प्लांट की प्रगति पर जताया संतोष

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

  • देहरादून में भारी बारिश के बीच सहस्रधारा क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

  • मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन सचिवालय में SARRA की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार और प्रमुख रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,716)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,423)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (657)
  • देहरादून (10,840)
  • नैनीताल (6,369)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,069)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (891)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार