Haldwani: लालकुआं में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत , हादसे की जांच में जुटा वन विभाग
तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज की घटना
Haldwani News(जीवन गोस्वामी)- तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के गौला रेंज अंतर्गत लालकुआं – बरेली रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना के बाद वन विभाग के आला अधिकारी घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है जिस जगह यह घटना हुई है वह एलिफेंट कॉरिडोर क्षेत्र है और पूर्व में भी यहां पर ट्रेन से हाथी के कटने की कई घटनाएं हो चुकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब 11:00 बजे लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास एक नर हाथी रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कि इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी कई फीट उछलकर एक घर के पास गिर गया। इस हादसे में हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आगरा फोर्ट ट्रेन से कटकर हाथी की मौत हुई है उन्होंने बताया जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां पर ट्रेनों के आवागमन हेतु ट्रेन की स्पीड निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया घटना के दौरान ट्रेन की स्पीड की जांच की जा रही है , ट्रेन चालक के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी , इसके अलावा जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक