Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: जल समस्या पर डीएम की सख्ती, 4 दिन में प्रियंका के घर पहुंचेगा पानी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: जल समस्या पर डीएम की सख्ती, 4 दिन में प्रियंका के घर पहुंचेगा पानी

Mohan Chandra Joshi November 17, 2025
ख़बर शेयर करें -

जनता मिलन कार्यक्रम में 70 शिकायतें हुई दर्ज, जिलाधिकारी ने त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Champawat News- जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया।

कार्यक्रम में कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें विस्थापन, सड़क, बिजली, पानी, आवास, राशन कार्ड, पेंशन, बीमा भुगतान तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे।

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम के दौरान भैरवा वार्ड निवासी आशा तड़ागी के घास के लूट्टे जलने से हुए आर्थिक नुकसान पर सहकारिता विभाग को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए। ग्राम मानाढुंगा दिगालीचौड़ के भुवन चंद्र जोशी द्वारा दिगालीचौड़–खालगढ़ मोटर मार्ग से घर पर आ रहे पानी से हो रहे नुकसान की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम ढकना की नारायणी देवी द्वारा परिवार को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर चंपावत तथा आपदा विभाग को क्षेत्र का निरीक्षण कर मानकों के अनुसार आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

कोलीढेक, लोहाघाट की पूजा देवी द्वारा प्रधानमंत्री वात्सल्य योजना पेंशन न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उन्हें अटल आवास योजना तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्राम वांस निवासी जोत राम बहादुर द्वारा सड़क दुर्घटना में चोट लगने के बाद बीमा धनराशि न मिलने की शिकायत पर परिवहन विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

नागनाथ वार्ड चंपावत के योगेश जोशी तथा अन्य परिवारों की ओर से वार्ड नंबर 7 में सार्वजनिक बरसाती नाले के निर्माण की मांग पर अधिशासी अधिकारी को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

तल्ली मादली निवासी जगदीश पांडे की अनाधिकृत कब्जे संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को जांच करने एवं संबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा

सुंगरखाल, लोहाघाट निवासी कविता राय की आर्थिक सहायता व बच्चों की शिक्षा की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी लोहाघाट को आवश्यक कार्यवाही करने तथा बच्चों को आरटीई के तहत शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लीलाधर की शिकायत पर लघु सिंचाई विभाग को गुल निर्माण में हुए वास्तविक भुगतान को तत्काल करने के निर्देश दिए गए। श्रीमती चंद्रावती देवी और श्री गंगा राम की बिजली कनेक्शन न मिलने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता UPCL को तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत कायल व बागौटी क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग को बहुउद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए। ग्राम पंचायत जौल में निर्मित पर्यटन क्राफ्ट सेंटर की जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है।

प्रियंका महर द्वारा तीन वर्षों से पानी का कनेक्शन न मिलने की शिकायत प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि गांव में पानी आपूर्ति देखने वाला कर्मचारी हर बार “JE से बात कराऊंगा” कहकर टालमटोल कर रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने स्वयं लाइनमैन से फोन पर वार्ता की और स्थिति की जानकारी ली। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान को निर्देशित किया कि आगामी चार दिनों के भीतर प्रियंका के घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही लापरवाही की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उपजिलाधिकारी सदर श्री अनुराग आर्या, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूआईआईडीबी की बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
IPS अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल एसएसपी का कार्यभार संभाला Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
चम्पावत जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami cabinet meeting Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
Rudrapur murder crime scene symbolic image Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूआईआईडीबी की बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश

  • IPS अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल एसएसपी का कार्यभार संभाला Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार

  • चम्पावत जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल

  • Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami cabinet meeting Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,268)
  • उधमसिंह नगर (1,377)
  • क्राइम (3,627)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (793)
  • देहरादून (11,590)
  • नैनीताल (6,728)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास Nainital News: नैनीताल में कल 14 जगह होगी आपदा की मॉक ड्रिल, सुबह 8 बजे से शुरू होगा अभ्यास Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand News: राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने दिए अहम निर्देश Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय