Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: जनता दर्शन में डीएम ने 171 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: जनता दर्शन में डीएम ने 171 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए

Mohan Chandra Joshi December 22, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री की जननीतियों से प्रेरित डीएम जनदर्शनः सुनवाई से समाधान तक भरोसे का सफर

गरीबी आड़े नहीं आएगी शिक्षा में, डीएम के निर्देश पर ममता के मूक-बधिर बच्चे का स्पेशल स्कूल में निःशुल्क दाखिला

स्कूल फीस न होने से दो बच्चों की पढ़ाई पर आया संकट, मां की गुहार पर प्रशासन का संबल,

जन सुनवाई में छलका 70 वर्षीय बुजुर्ग का दर्द, परिवार के सदस्यों पर भरण पोषण में वाद दर्ज

भूमि सौदे में जालसाजी पर डीएम सख्त, 07 लाख की धोखाधड़ी में मौके पर एफआईआर दर्ज

जल जीवन मिशन में अनियमितता, सीडीओ को जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश,

सहसपुर-कोटडा मार्ग पर आवागमन संकट, रोडवेज को तत्काल बस संचालन के आदेश

Dehradun News- जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में दूर दराज से बडी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, भूमि का पट्टा निर्गत करने, आपसी विवाद, मारपीट, ऋण माफी, मुआवजा, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस, भरण पोषण आदि से जुड़ी 171 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने बारी बारी से सबकी समस्याएं सुनी और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया और विभागों से संबंधित कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गरीब, असहाय बिहार निवासी महिला रीना देवी ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनका 11 वर्ष का बेटा कुछ बोल और सुन नहीं पाता है। अपने पुत्र को पढ़ाना चाहती हूॅ। मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन पोषण हो रहा है। स्कूल की फीस देने में सक्षम नहीं हूॅ। इस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन एवं समाज कल्याण अधिकारी को बालक का स्पेशल चाइल्ड विद्यालय में निःशुल्क दाखिला करवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू

आर्थिक संकट से जूझ रही बंजारावाला निवासी रश्मि चौहान ने अपने दो बच्चों की फीस माफ करने की गुहार पर जिला शिक्षा अधिकारी को प्रश्नगत प्रकरण पर संबंधित विद्यालयों से वार्ता करते हुए फीस का समाधान करने और बच्चों की पढ़ाई हर हाल में जारी रखवाने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में पहुंचे 70 वर्षीय बुजर्ग बीमार एवं दिव्यांग मदन सिंह ने अपनी पीडा सुनाते हुए कहा कि मेरे बच्चों एवं पत्नी द्वारा मेरे साथ धोखा करके फर्जी तरीके से मुझे मेरी ही संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उन्होंने जीवन यापन हेतु सुरक्षा देने और जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग पर डीएम ने मौके पर ही भरण पोषण में वाद दर्ज कराया।

पति द्वारा प्रताड़ित पत्नी मंगला सिंह ने बताया कि उनके पति ने मारपीट कर उनको दो वर्ष पूर्व घर से निकाल दिया है। पूर्व में मुकदमे के बाद पति द्वारा भरण पोषण भत्ता मिलता था, जिससे वो गुजारा करती थी। लेकिन पिछले 05 महीनों से पति द्वारा भरण पोषण भत्ता न दिए जाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर एसडीएम और सीओ प्रेम नगर को पीडित महिला को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सरकारी कामकाज में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल, मुख्य सचिव ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

गाजियाबाद निवासी विकास ने बताया कि भूमि के एवज में अनुबंध पत्र पर जालसाजी करके उनके साथ 07 लाख की धोखाधड़ी की गई है। अपने पैसे वापस मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस पर जिलाधिकारी मौके पर दूसरे पक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई।

सहसपुर से होरावाला-कोटडा तक तीन वर्ष पहले बसों का संचालन बंद होने पर कुछ समय पहले से टाटा मैजिकों का संचालन भी बंद होने से इलाके में ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी की शिकायत पर रोडवेज परिवहन को तत्काल बसों के संचालन हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सेलाकुई नगर पालिका के पर्यावरण मित्र सौरभ ने विगत पांच महीनों से वेतन न मिलने की ईओ नगर पालिका को संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एक्शन लेते हुए पर्यावरण मित्रों का मानदेय भुगतान कराने के निर्देश दिए।

शाकुम्भरी गौ रक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर एसडीएम और सीवीओ को भूमि चयन करते हुए गौवंश संचालन हेतु तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत कांडी च्यामा गाता के अंतर्गत ग्राम गाता में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल योजना के टैंक व चौंबर का निर्माण न होने के बावजूद पेयजल लाइन का भुगतान करने की शिकायत पर सीडीओ को जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी से 05 जनवरी तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम भट्ोवाला ऋषिकेश में बिला जल कनेक्शन के पानी के बिल जारी किए जाने शिकायत पर सीडीओ को जांच सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: UCC से सख्त भू-कानून तक, धामी सरकार के 5 साल में हुए बड़े कानूनी बदलाव

ग्राम धनपौ से लोहारी तक दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की मरम्मत न होने की शिकायत पर एसडीमए चकराता को पैदल मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ग्राम भट्ोवाला में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा करते हुए दीवार निर्माण करने तथा मार्ग को निजी भूमि बताने की शिकायत पर एसडीएम ऋषिकेश एवं एक्शन लोनिवि को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अजबपुर कलां में सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर उप नगर आयुक्त को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में मोहना निवासी मोहन सिंह, सुशीला देवी, कालू राम आदि ने बताया कि 50-60 वर्षाे से मजदूरी करते हुए मोहना में निवास करते है। उन्होंने भूमि का पट्टा दिलाए जाने की गुहार लगाई। इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में एसडीमए स्मृता परमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

चम्पावत जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami cabinet meeting Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
Rudrapur murder crime scene symbolic image Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
किच्छा में ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ट्रैक का दृश्य Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चम्पावत जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल

  • Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami cabinet meeting Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

  • Rudrapur murder crime scene symbolic image Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल

  • किच्छा में ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ट्रैक का दृश्य Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,265)
  • उधमसिंह नगर (1,377)
  • क्राइम (3,627)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (793)
  • देहरादून (11,589)
  • नैनीताल (6,726)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल Udham Singh Nagar Crime: शराब पीने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, तीन घायल Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर Udham Singh Nagar News: किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस मौके पर Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर