Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी – सड़क में गड्ढे और फायर हाइड्रेंट में प्रेशर कम , मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए दिए यह कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी – सड़क में गड्ढे और फायर हाइड्रेंट में प्रेशर कम , मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए दिए यह कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi December 18, 2024
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: सीएम के निर्देश पर कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्ढों व अधूरे निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। फिर उन्होंने नया बाजार में फायर हायड्रेंड का भी निरीक्षण किया। जब मौके पर हाइड्रेंट चलवाया गया तो प्रेशर से पानी नहीं आया। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और जल संस्थान को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए ताकि अग्निकांड होने पर आग पर तुरंत काबू पाने में मदद मिल सके।

आयुक्त दीपक रावत सर्वप्रथम डहरिया स्थित सत्यलोक कॉलोनी पहुंचे। जहां सड़क पर गड्ढे मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। फिर वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचे जहां गलियों के मोड़ पर गड्डे थे। उन्होंने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को सड़कों खासकर मोड़ों के गड्ढों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जल संस्थान या जल निगम सीवर या पेयजल लाइन बिछाता है तो तत्काल मरम्मत की जाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि कोई आमजन के पेयजल कनेक्शन के लिए सड़क तोड़नी पड़े तो उससे शुल्क लिया जाये जिससे सड़क की मरम्मत हो सके। फिर आयुक्त रावत गल्ला मंडी के समीप पहुंचे। जहां मंडी के पिछले गेट से 120 मीटर लंबाई में 4.80 लाख रुपये से सड़क बनाई जानी थी लेकिन ग्रामीण निर्माण विभाग ने सड़क पूरी नहीं बनाई थी। इस पर मंडलायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और कहा कि यह राजस्व का नुकसान है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह रामलीला मैदान पहुंचें। यहां बाजार को जोड़ने वाली गुरुद्वार वाली सड़क पर लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई लेकिन मरम्मत नहीं हुई थी। आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में सड़क निर्माण के निर्देश दिए।

फिर वह नया बाजार पहुंचे और अग्निकांड में जली दुकानों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फायर हाइड्रेंड की जांच की। जब उन्होंने जल संस्थान कर्मी से हाइड्रेंट चालू करवाया तो हाइड्रेंट से पर्याप्त प्रेशर से पानी आपूर्ति नहीं हो रही थी इस पर आयुक्त रावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने अग्निशमन अधिकारियों से जानकारी ली तो अग्निशमन विभाग के एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना के लगभग एक घंटे बाद हाइड्रेंट में पानी आया। सिर्फ एक ही गाड़ी पानी भरा था। फिर आग बुझाने के लिए मंडी के पास के हाइड्रेंट से गाड़ियों में पानी भरा गया। इस पर आयुक्त रावत ने कहा कि शहर के बीचो बीच हाइड्रेंट चालू होने चाहिए। यदि इस हाइड्रेंट को एक्टिव करने के लिए बजट चाहिए तो प्रस्ताव बनाकर दें बजट दिया जाएगा। साथ ही कहा कि गर्मी के मौसम से पूर्व सभी हाइड्रेंट में पानी के प्रेशर वगैरह की जांच की जाए ताकि अग्निकांड की कोई घटना होने पर हाइड्रेंट से पानी मिल सके। इससे आग पर त्वरित काबू पाने में मदद मिलेगी। उन्होंने जलसंस्थान एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से कहा कि फायर हाइड्रेंट की तकनीकी कमियों को लिखित में बताए। इसका समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास में साझीदार बने उद्योग जगत, सीएम धामी का CSR निवेश बढ़ाने का आह्वान

इस दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मंडी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कपूर डब्बू, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, जलसंस्थान ईई रवि शंकर लोशाली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मंडलायुक्त दीपक रावत मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज

Related Stories

अल्मोड़ा में युवक की हत्या की वारदात का प्रतीकात्मक फोटो। Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर तालाब में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद करती SDRF की टीम। Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद बरामद सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी। Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए। Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महानगर

Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
अचानक हुई मौत का प्रतीकात्मक चित्र। Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा में युवक की हत्या की वारदात का प्रतीकात्मक फोटो। Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला

  • हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर तालाब में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद करती SDRF की टीम। Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद बरामद सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी। Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए। Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • महानगर

    Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (617)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,728)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,425)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (659)
  • देहरादून (10,846)
  • नैनीताल (6,373)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,070)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (892)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला Almora Crime: घर में घुसकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो महिलाओं पर भी हमला Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर