Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा- आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा- आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

Mohan Chandra Joshi May 15, 2025
ख़बर शेयर करें -

Almora News: जनपद में आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित विभागों की एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया ।आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस बार सामान्य से अधिक, लगभग 105 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में हम सभी को पूर्व से ही तैयार रहना होगा। बरसात शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त कर लेना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। तहसील स्तर पर खोज और बचाव से जुड़े उपकरणों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। थानों या तहसीलों में चेतावनी जारी करने के लिए सायरन की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना प्रसारित की जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सिविल डिफेंस मॉकड्रिल कराई जाए, जिससे आपदा की वास्तविक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि वह जिले की सड़कों की स्थिति पर बारीकी से निगरानी रखे और बंद कलवर्टों की समय पर सफाई कराना सुनिश्चित करे। खोज एवं बचाव उपकरण यदि कहीं कम हों, तो उनकी तत्काल खरीद की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी आपदा नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और संबंधित सभी मोबाइल नंबर चालू स्थिति में हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होते हैं, इसलिए इन महीनों के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
तैयारियों के तहत अब तक 1204 ट्रेनी – जिनमें आईटीआई, फायरफाइटर, पीटीएस आदि संस्थानों से जुड़े युवा शामिल हैं – को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्ष 2025-26 के लिए स्कूलों, पूर्व सैनिकों, ग्राम प्रहरियों और पीआरडी के सदस्यों को भी आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित करना प्रस्तावित है ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले के सभी हेलीपैडों का निरीक्षण कर उन्हें चालू स्थिति में रखा जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में हवाई सेवाओं का प्रयोग संभव हो सके। साथ ही, खाद्यान्न और ईंधन का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जो पूर्व सैनिक स्वेच्छा से आपदा सेवा में योगदान देना चाहें, उन्हें “आपदा मित्र” के रूप में नियुक्त कर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। जिले में एसएसबी, आर्मी और आईटीबीपी की उपस्थिति है, उन्हें भी आपदा प्रबंधन को लेकर अपनी तैयारियां पूर्ण रखनी चाहिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग सतर्क और सचेत रहें। बरसात के पानी की सुचारु निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनहानि और धनहानि की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके।
बैठक में डीएफओ दीपक सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, एसडीएम संजय कुमार, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora News Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का अलर्ट Uttarakhand Weather: सितंबर की शुरुआत में भी भारी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; यहां स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: सितंबर की शुरुआत में भी भारी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; यहां स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
उत्तराखंड में UKSSSC की 553 पदों पर भर्ती Uttarakhand Jobs: 553 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मौका; 7 अक्टूबर तक आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: 553 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मौका; 7 अक्टूबर तक आवेदन

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल Uttarakhand Weather: भारी बारिश अलर्ट के बीच दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी बारिश अलर्ट के बीच दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, प्रशासन ने लिया संज्ञान

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
नैनीताल पुलिस के पांच सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान Nainital News: 5 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, लंबी सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 5 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, लंबी सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का अलर्ट Uttarakhand Weather: सितंबर की शुरुआत में भी भारी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; यहां स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: सितंबर की शुरुआत में भी भारी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; यहां स्कूल बंद

  • उत्तराखंड में UKSSSC की 553 पदों पर भर्ती Uttarakhand Jobs: 553 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मौका; 7 अक्टूबर तक आवेदन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: 553 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मौका; 7 अक्टूबर तक आवेदन

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल Uttarakhand Weather: भारी बारिश अलर्ट के बीच दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, प्रशासन ने लिया संज्ञान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश अलर्ट के बीच दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, प्रशासन ने लिया संज्ञान

  • नैनीताल पुलिस के पांच सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान Nainital News: 5 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, लंबी सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 5 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, लंबी सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (625)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,330)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,496)
  • खेल (363)
  • चंपावत (991)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (722)
  • देहरादून (11,158)
  • नैनीताल (6,500)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,174)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (517)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (928)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: सितंबर की शुरुआत में भी भारी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; यहां स्कूल बंद Uttarakhand Weather: सितंबर की शुरुआत में भी भारी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; यहां स्कूल बंद Uttarakhand Jobs: 553 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मौका; 7 अक्टूबर तक आवेदन Uttarakhand Jobs: 553 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मौका; 7 अक्टूबर तक आवेदन Uttarakhand Weather: भारी बारिश अलर्ट के बीच दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, प्रशासन ने लिया संज्ञान Uttarakhand Weather: भारी बारिश अलर्ट के बीच दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, प्रशासन ने लिया संज्ञान Nainital News: 5 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, लंबी सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई Nainital News: 5 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, लंबी सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन